September 25, 2026 01:42:47
सहेली से शादी न हुई तो 13 साल की नाबालिगा ने की आत्महत्या, 3 दिन रही लापता

सहेली से शादी न हुई तो 13 साल की नाबालिगा ने की आत्महत्या, 3 दिन रही लापता

Jul13,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। बाबा दीप सिंह नगर में सहेली से शादी न होने पर एक 13 साल की नाबालिगा ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने लाश कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है। मृतका की पहचान 13 साल की मुस्कान के रुप में हुई है। मुस्कान के पिता ने बताया कि उनकी बेटी मुस्कान अपनी सहेली से शादी करना चाहती थी। वह इसके लिए मना करते थे। तीन दिन पहले वह अपनी उसी सलेही के साथ घर से गायब हो गई थी। शुक्रवार सुबह वह पक्खोवाल रोड पर एक पार्क में बैठी मिली। घर लौटने पर इसी बात को लेकर उसका अपने तीन अन्य भाई-बहनों से झगड़ा हो गया। इसके बाद उसने खुद को कमरे में बंद करके पंखे से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। पिता ने बताया कि उनके चार बच्चे हैं जिनमें तीन लड़कियां व एक लड़का है। जान देने वाली बेटी दूसरे नंबर की थी। वह शुक्रवार शाम काम से घर लौटे तो बच्चों ने उन्हें बताया कि बेटी ने उनसे झगड़े के बाद खुद को कमरे में बंद कर लिया है। उन्होंने दरवाजा खोलकर देखा तो बेटी पंखे सं बंधे कपड़े के सहारे झूल रही थी। उन्होंने उसे तुरंत नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया पर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

13-Year-Old-Minor-Girl-Committed-Suicide-After-Not-Getting-Married-To-Her-Friend-Remained-Missing-For-3-Days

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं