September 25, 2026 01:46:32
घर से रूठकर भागी नाबालिगा की ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत, मामा से मजाक करने पर मां ने मारा था थ

घर से रूठकर भागी नाबालिगा की ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत, मामा से मजाक करने पर मां ने मारा था थप्पड़

Jul14,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में मामा से मजाक करने पर मां द्वारा थप्पड़ मारने से रूठकर घर से निकली एक 12वीं क्लास की स्टूडेंट लड़की की ट्रेन के नीचे आने से मौत हो गई। दरअसल, रेलवे ट्रैक पार करते समय अचानक मालगाड़ी ने उसे चपेट में ले लिया। मरने वाली लड़की का नाम रिमझिम है। हादसा होने के तुरंत बाद जीआरपी पुलिस ने रिमझिम के शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। उसके शव का पोस्टमॉर्टम करवा अंतिम संस्कार करवा दिया जाएगा। जानकारी देते हुए मृतक रिमझिम के पिता रतिपाल ने कहा कि वह EWS कालोनी के रहने वाले हैं। उनके 3 बच्चे है। रिमझिम सबसे छोटी थी। उसने 12वीं पास की थी। उनकी एक बड़ी बेटी और है। रतिपाल ने कहा कि बीते दिन रिमझिम के मामा घर पर आए हुए थे। किसी बात को लेकर रिमझिम अपने मामा से मजाक करने लगी। उसकी मां मंजू को गुस्सा आया तो उसने उसके थप्पड़ जड़ दिया और उसे डांटा।

कुछ देर बाद रिमझिम घर से भाग गई। करीब 11 बजे घर से लापता हो गई। पूरा इलाका और रिश्तेदारों के घरों में भी तलाश किया, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। किसी तरह रेलवे स्टेशन पर रिमझिम की तालाश की लेकिन कही कुछ पता नहीं चला। आज सुबह कुछ लोगों ने उन्हें बताया कि एक किशोरी का शव रेलवे ट्रेक पर कटा पड़ा है। उन्होंने शव देख रिमझिम की पहचान की। पता चला है कि रेलवे की लाइन नंबर 10 पर अचानक मालगाड़ी आ गई जिसने उसे अपनी चपेट में ले लिया।

A-Minor-Girl-Who-Ran-Away-From-Home-In-Anger-Died-After-Being-Hit-By-A-Train-Her-Mother-Slapped-Her-For-Joking-With-Her-Maternal-Uncle



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं