September 25, 2026 05:43:44
सीबीआई और ईडी के घेरे में लुधियाना की ढिल्लों व चावला फैमिली, तीन महीने पहले हुई थी इंकमटैक्स की छाप

सीबीआई और ईडी के घेरे में लुधियाना की ढिल्लों व चावला फैमिली, तीन महीने पहले हुई थी इंकमटैक्स की छापामारी

- जसबीर सिंह व अन्य पारिवारिक मैंबरों सहित सात कंपनियों के डायरेक्टर को हाईकोर्ट का नोटिस

Jul17,2024 | Yashpal Sharma | Ludhiana

करीब तीन महीने लुधियाना के ढिल्लों  ( कलकत्ता ट्रांसपोर्ट ) और चावला फैमिली पर इंकम टैक्स इंवेस्टीगेशन की दबिश के बाद हाईकोर्ट में दायर एक याचिका ने उनकी मुश्किलों को ओर बढ़ा दिया है। जिसके चलते वे और उनके फैमिली मैंबर अब इंकम टैक्स के बाद सीबीआई और इंफोर्समेंंट डायरेक्टोरेट (ईडी ) के घेरे में फंसते दिखाई दे रहे हैं। हाईकोर्ट ने उनके विभिन्न तरह के कारोबार जिसमें शराब ठेके, ट्रांसपोर्ट, फाइनांस का बड़ा कारोबार है, संबंधी सीबीआई व ईडी से लिखित में पूरा रिकार्ड मांगा है। इस पूरे मामले की बीती 5 जुलाई को हाईकोर्ट में सुनवाई थी और इस केस में एडवांस नोटिस के चलते ईडी से मेघना मलिक और सीबीआई से रवि कमल गुप्ता हाजिर हुए थे। जज ने सीबीआई व ईडी से लिखित में रिपोर्ट मांगते हुए अब अगली सुनवाई 1 अक्टूबर 2024 को रखी है। कोर्ट में दायर की गई याचिका में ढिल्लों व चावला फैमिली पर शराब घोटाले, फाइनांस स्कैम सहित कईं तरह के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इस याचिका में उनके फाइनांस कारोबार में कई अफसरों व राजनेताओं की इंवेस्टमेंट होने और करोड़ों रुपए का इस्तेमाल शराब घोटाले इस्तेमाल करने जैसे आरोप जडे़ गए हैं। सूत्र बताते हैं कि करीब तीन महीने पहले इंकम टैक्स इंवेस्टीगेशन की छापमारी में 350 के करीब प्रॉपर्टीज की रजिस्ट्रियां मिली थी, जिनकी मार्केट वेल्यू 8000 करोड़ रुपए के आसपास बताई जा रही हैं। बड़ी बात है कि इंकम टैक्स की ये छापामारी करीब चार दिन तक चली थी और इस दौरान एक दर्जन से अधिक लोकेशन पर रिकार्ड खंगाला गया था। जिसमें बडे़ स्तर सेल परचेज के सैंकड़ों डाक्यूमेंट मिले थे। बताया जाता है कि इंकम टैक्स भी इसमें प्रोसिक्यूशन की तैयारी कर रही है। सूत्र ये भी बताते हैं कि इस छापमारी दौरान इंकम टैक्स की टीम को गन प्वाइंट पर धमकाने की भी कोशिश की गई थी और इसके चलते ही छापामारी के तुरंत बाद पैरामिल्ट्री फाेर्स की व्यवस्था की गई थी। 

---------


हाईकोर्ट ने इन सबको काे जारी किया नोटिस

शराब व फाइनांस स्कैम को लेकर दायर इस याचिका के बाद कोर्ट ने डिपार्टमेंट आफ रेवेन्यू नई दिल्ली, ईडी दिल्ली, ईडी जालंधर, सीबीआई नई दिल्ली, जसबीर सिंह ढिल्लों, दमन जीत सिंह ढिल्लों, चरणजीत सिंह ढिल्लों, योगेश्वर ढिल्लों, अजीत सिंह चावला, सुमेल सिंह चावला, अप मनी लिमिटेड के डायरेक्टर, अप मनी कोर इंवेस्टमेंट प्रा. लिमिटेड के डायरेक्टर, लुधियाना कैपिटल सर्विस प्रा. लिमिटेड के डायरेक्टर, जेसीके इस्टेट प्रा. लिमिटेड के डायरेक्टर, जीसीके लोजैस्टिक के डायरेक्टर, जेसीके रॉयलिटी प्रा. लिमिटेड व जेसीके इंवेस्टमेंट प्रा. लिमिटेड के डायरेक्टर को हाईकोर्ट की ओर से नोटिस जारी कर दिया गया है। 

------


विवादित प्रॉपर्टी खरीदने व ब्याज पर पैसा देकर प्रॉपर्टी दबाना भी कारोबार में शुमार


लुधियाना के ढिल्लों फैमिली जिनका ट्रांसपोर्ट व फाइनांस का लंबा चौड़ा कारोबार है, का नाम विवादित प्रॉपर्टी खरीदने को लेकर भी चर्चा में रहा है। हाईकोर्ट में दायर याचिका में भी इस बात का खुलासा किया गया है कि दो से तीन फीसदी परसेंट पर लाखों करोड़ों रुपए फाइनांस करने के एवज में पहले 40 पैसे में प्रॉपर्टी की वेल्यू लगा उसकी रजिस्ट्री करवा लेते हैं और बाद में राजनीतिक व पुलिस की सांठगांठ से बाद में ऐसी प्रॉपर्टी पर कब्जा कर लेते हैं। इतना ही नहीं उनके फाइनांस के धंधे में हवाला राशि का इस्तेमाल किए जाने संबंधी भी कोर्ट में दायर शिकायत में कहा गया है। याचिका मुताबिक अप मनी प्राइवेट लिमिटेड का कारोबार पूरे भारत में फैला हुआ है और वहीं से दो नंबर का पैसा एक नंबर में कंवर्ट जैसी बातें भी कही गई है। बड़ी बात है कि इंकम टैक्स ने छापामारी के दौरान उनके साउथ सिटी स्थित आलीशान बंगला जिसकी कीमत 100 करोड़ से अधिक आंकी जाती है व इसके साथ साथ इसके आसपास खरीदे गए प्लाटों का भी पूरा ब्यौरा ढिल्लों फैमिली से मांगा है और जिन लोगों से इनकी प्रॉपर्टी की खरीद फरोख्त जांच में सामने आई है, उन्हें भी नोटिस जारी हो चुके हैं। 

Ludhiana-Dhillon-And-Chawla-Family-Under-The-Scanner-Of-Cbi-And-Ed-Income-Tax-Raids-Were-Conducted-Three-Months-Ago



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं