September 25, 2026 01:44:46
लुधियाना के होटल में मुंबई से आए व्यापारी के वर्कर ने चुराए 97 हजार, सफाई के बहाने मांगी चाबी

लुधियाना के होटल में मुंबई से आए व्यापारी के वर्कर ने चुराए 97 हजार, सफाई के बहाने मांगी चाबी

Jul21,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना में मुंबई से आए एक गारमेंट कारोबारी के 97 हजार रुपये चोरी हो गए। कारोबारी जब किसी काम से होटल से बाहर जाने लगा तो स्टाफ ने उससे कमरे की चाबी मांगी और सफाई का बहाना बनाया। कमरे की सफाई के बहाने उसके बैग से 97 हजार रुपये चोरी कर लिए। पीड़ित नितेश किशोर ने थाना डिवीजन नंबर 1 की पुलिस को बताया कि वह शांति नगर, सानेगुरुजी मार्ग का रहने वाला है। वह गारमेंट कारोबारी है। वह मार्केटिंग के लिए लुधियाना आया हुआ है। उसने घंटाघर के पास होटल हैवन में कमरा नंबर 404 लिया था।  जब वह काम से होटल के कमरे से बाहर जाने लगा तो स्टाफ ने उससे कहा कि कमरे की चाबी रिसेप्शन पर रख दो और जाओ। उन्हें कमरे की सफाई करनी है। शाम को जब वह वापस कमरे में आया तो उसने देखा कि उसके बैग से 97 हजार रुपये कैश गायब थे। तलाशी लेने पर पता चला कि होटल का नौकर चंद्र शेखर सफाई करते समय बैग से पैसे चुराकर भाग गया है। नितेश ने बताया कि जब सीसीटीवी चेक किया गया तो बदमाश बिना किसी के साथ रुके होटल से भाग गया था। इस दौरान सभी को उस पर शक हुआ। फिलहाल पुलिस ने चंद्र शेखर के खिलाफ 305, बीएनएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Worker-Of-Businessman-Who-Came-From-Mumbai-Stole-Rs-97-Thousand-From-Ludhiana-Hotel-Asked-For-Keys-On-The-Pretext-Of-Cleaning

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं