September 18, 2026 13:53:32
पंजाब के स्कूलों में होगी Neet-jee मेन्स की तैयारी:आज से ऑनलाइन शुरू होंगी क्लासें, Iit कानपुर से Ai

पंजाब के स्कूलों में होगी Neet-jee मेन्स की तैयारी:आज से ऑनलाइन शुरू होंगी क्लासें, Iit कानपुर से Ai आधारित सॉफ्टवेयर तैयार

Nov20,2024 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब के सभी सरकारी स्कूलों में जेईई मेन्स और नीट परीक्षा की तैयारी करवाने का फैसला लिया गया है। स्कूलों में आज से नीट परीक्षा के लिए ऑनलाइन कक्षाएं शुरू होने जा रही हैं। शिक्षा विभाग ने पिछले सप्ताह से जेईई मेन्स के लिए कोचिंग शुरू कर दी है। इसके लिए आईआईटी कानपुर ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित सॉफ्टवेयर तैयार किया है। यह योजना शिक्षा मंत्रालय स्कूल शिक्षा और साक्षरता साहित्य ऐप से जुड़ी है। नीट परीक्षा के लिए 20 नवंबर से फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और मैथमेटिक्स की कक्षाएं शाम 4.30 बजे से 6.30 बजे तक लगेंगी। आपको बता दें कि 11 नवंबर से फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और मैथ्स का पीरियड स्कूल समय में दोपहर 1.15 बजे से 3.20 बजे तक लग रहा है।

बच्चों के लिए बनाए गए डिजिटल क्लासरूम

शिक्षा विभाग के इस कार्यक्रम के तहत छात्रों को जेईई और नीट परीक्षा की तैयारी कराई जाएगी। यह कोर्स डेढ़ से चार महीने का होगा। इसमें बच्चों को फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स समेत सभी विषयों को शामिल किया जाएगा। कोचिंग के लिए सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्लासरूम तैयार किए गए हैं। विभाग ने जिला शिक्षा अधिकारियों को इस योजना पर विशेष ध्यान देने और व्यवस्थाओं की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं।

Preparation-For-Neet-Jee-Mains-Will-Be-Done-In-Punjab-Schools-Classes-Will-Start-Online-From-Today-Ai-Based-Software-Prepared-By-Iit-Kanpur

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं