September 18, 2026 18:30:40
लुधियाना फोटो जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने सरकारी प्राइमरी स्कूल बाल्मीकि घाटी को आर ओ वाटर कूलर भेंट किया

लुधियाना फोटो जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने सरकारी प्राइमरी स्कूल बाल्मीकि घाटी को आर ओ वाटर कूलर भेंट किया

Jan27,2020 | Enews Team | Ludhiana

ई न्यूज पंजाब, लुधियाना                  लुधियाना फोटो जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने सरकारी प्राइमरी स्कूल बाल्मीकि घाटी के छात्रों को पीने के लिए शुद्ध एवं शीतल जल प्रदान करने हेतु आर ओ वाटर कूलर फ़िल्टर भेंट किया। नगर निगम लुधियाना के मेयर बलकार सिंह संधू, विधायक सुरिंदर डावर और पार्षद ममता आशु ने लुधियाना फोटो जर्नलिस्ट एसोसिएशन की ओर से स्कूल की प्रिंसिपल शिखा सपरा को आरओ वाटर फिल्टर कूलर भेंट किया।इस अवसर पर पार्षद प्रभजोत कौर, बीपीओ भूपिंदर कौर और लुधियाना फोटो जर्नलिस्ट एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थिति को सम्बोधित करते हुए  मेयर बलकार सिंह संधू, विधायक सुरिंदर डावर और पार्षद ममता आशु ने लुधियाना फोटो जर्नलिस्ट एसोसिएशन की सराहना करते हुए कहा कि सरकारी स्कूल में समाज के गरीब वर्ग से बच्चे पढ़ने के लिए आते है और इनके लिए पीने का शुद्ध और ठंडा पानी उपलब्ध करा एसोसिएशन ने एक सराहनीय काम किया है। इसके लिए ये बधाई के पात्र हैं।इस अवसर पर लुधियाना फोटो जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने यह घोषणा की कि एसोसिएशन ने इसके साथ ही गरीब छात्रों को "स्वच्छ जल स्वस्थ जीवन की अवधारणा" पर काम करने की शुरुआत कर दी है और इसके लिए आने वाले समय में ऐसे और स्कूलों को जरुरत के हिसाब से आर ओ वाटर कूलर फ़िल्टर भेंट किये जायेंगे।

Ludhiana-Photo-Journalist-Association

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं