पंजाब। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने 10वीं और 12वीं क्लास के रिजल्ट की तारीखों का ऐलान कर दिया है। बोर्ड के अनुसार, 10वीं का रिजल्ट 11 मई को और 12वीं का रिजल्ट 13 मई को घोषित किया जाएगा। जिससे अब 5.49 लाख स्टूडेंट का इंतजार खत्म होगा। शिक्षा विभाग ने रिजल्ट जारी करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। छात्र अपना रोल नंबर और नाम लॉगिन करके बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in से अपना रिजल्ट देख सकेंगे। इसके साथ ही चेयरमैन ने स्टूडेंट्स के लिए हेल्पलाइन नंबर- 9549-161-161जारी किया है। उन्होंनें परीक्षा में फेल या कम नंबर आने वाले स्टूडेंट्स को विचलित न होने की सलाह दी है। इस साल 10वीं की परीक्षा 2.84 लाख और 12वीं की 2.65 लाख स्टूडेंट दी थी। 10वीं की परीक्षाएं 1 मार्च से 1 अप्रैल तक हुईं, जबकि 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 4 अप्रैल तक हुईं।
मार्कशीट अंतिम सफलता का पैमाना नहीं- चेयरमैन
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ अमरपाल सिंह ने एक वीडियो जारी किया। उन्होंने स्टूडेंट्स को सलाह देते हुए कहा कि मार्कशीट जीवन की अंतिम सफलता का पैमाना नहीं होती। परीक्षा के परिणाम केवल जीवन के अगले पड़ाव की ओर एक कदम हैं। स्टूडेंट्स से अपील की गई है कि वे अपनी मेहनत पर भरोसा रखें और किसी भी स्थिति में हौसला न हारें। चेयरमैन ने कहा कि मेहनत और सकारात्मक सोच ही स्थायी कामयाबी का आधार है। जो स्टूडेंट्स इन परीक्षाओं में सफल होंगे, उनके लिए नए अवसर खुलेंगे और जो छात्र उम्मीद के मुताबिक अंक नहीं ला पाते, उन्हें भी निराश होने की बजाय नए सिरे से प्रयास करने के लिए प्रेरित किया गया है।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)