September 19, 2026 01:02:57
पीएसईबी ने 10वीं के नतीजे किए घोषित, पहली 3 पोजिशन पर जिले की लड़कियों का कब्जा, लुधियाना में रिद्धिम

पीएसईबी ने 10वीं के नतीजे किए घोषित, पहली 3 पोजिशन पर जिले की लड़कियों का कब्जा, लुधियाना में रिद्धिमा बोस फर्स्ट, हासिल किए 643 अंक

May11,2026 | Enews Team | Punjab

लुधियाना। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने दसवीं कक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। बोर्ड की तरफ से जारी मेरिट सूची के अनुसार लुधियाना जिले में पहली तीन पोजिशन पर एक ही स्कूल की तीन लड़कियों ने कब्जा किया। तेजा सिंह स्वतंत्र मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल शिमलापुरी की रिद्धिमा बोस ने 643 अंक लेकर जिले में पहला स्थान हासिल किया है। रिद्धिमा बोस ने पंजाब भर में तीसरी रैंक हासिल की। इसी स्कूल की साची राय ने 642 अंक लेकर जिले में दूसरा और प्रदेश भर में चौथा रैंक हासिल किया। तीसरा स्थान भी इसी स्कूल की तरनप्रीत कौर ने 640 अंक लेकर हासिल किया।

लुधियाना जिले का रिजल्ट 89.20 प्रतिशत रहा

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की मेरिट सूची में सबसे ज्यादा 38 स्टूडेंट लुधियाना के हैं, लेकिन इस बार रिजल्ट के मामले में जिला सबसे फिसड्‌डी रहा। लुधियाना जिले का रिजल्ट 89.20 प्रतिशत रहा, जिसकी वजह से जिलेवार रिजल्ट में शहर सबसे आखिर में 23 वें नंबर पर रहा।

यहां देखें लिस्ट

    जिले में बीसीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल जमालपुर कॉलोनी की महक शर्मा ने 638 अंक लेकर जिले में चौथा स्थान प्राप्त किया है।

    आरएस मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल शास्त्री नगर की जसप्रीत कौर ने 637 अंक लेकर जिले में पांचवा स्थान प्राप्त किया है।

    चिल्ड्रन वैली पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल मुंडिया कला के लक्ष्मण यादव व तेजा सिंह स्वतंत्र स्कूल की सुहाना ने भी 634 अंक लेकर जिले में छठा स्थान प्राप्त किया है।

    दशमेश मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल जीटी रोड दोराहा की रवनीत कौर, गुरु अमरदास पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रदीप कौर व मेरी मिनट पब्लिक हाई स्कूल न्यू अमर नगर के अंकित ने भी 633 अंक हासिल कर जिले में सातवां स्थान प्राप्त किया है।

    तेजा सिंह स्वतंत्र की वर्षा, सीनियर नेशनल हाई स्कूल कृष्ण नगर के अंकुर व स्वामी विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मनप्रीत सिंह ने भी 631 अंक हासिल कर आठवां स्थान हासिल किया।

Pseb-Declares-Class-10-Results-Girls-From-The-District-Take-The-Top-Three-Positions-Riddhima-Bose-Tops-In-Ludhiana-With-643-Marks



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं