September 18, 2026 12:12:18
पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के ट्रांसफर को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, बढ़ाई अंतिम तारीख, 14 जून के ब

पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के ट्रांसफर को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, बढ़ाई अंतिम तारीख, 14 जून के बाद सामान्य तबादले नहीं होंगे

Jun1,2026 | Enews Team | Punjab

चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने राज्य में सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के सामान्य तबादलों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने ट्रांसफर के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब इच्छुक अधिकारी और कर्मचारी 14 जून तक आवेदन कर सकेंगे। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि 14 जून के बाद यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी का तबादला आवश्यक होता है, तो उस पर अलग से निर्णय लिया जाएगा। ऐसे मामलों में तबादले केवल पर्सोनल विभाग द्वारा 23 अप्रैल 2018 को जारी दिशा-निर्देशों और प्रावधानों के तहत ही किए जा सकेंगे। यह आदेश सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बाद जारी किया गया है। इससे पहले पर्सोनल विभाग द्वारा 10 अप्रैल को जारी पत्र के अनुसार राज्य के विभिन्न विभागों में सामान्य तबादले 15 अप्रैल 2026 से 30 मई 2026 तक किए गए थे। अब सरकार ने इस अवधि को बढ़ाकर 14 जून 2026 तक कर दिया है। सूत्रों के अनुसार बीच में चुनाव आदि कारणों के चलते यह निर्णय लिया गया है।

किन अधिकारियों को भेजा गया आदेश

यह पत्र सभी विभागाध्यक्षों, मंडलायुक्तों (डिविजनल कमिश्नरों), उपायुक्तों (डीसी), उपमंडल मजिस्ट्रेटों (एसडीएम) तथा पंजाब के सभी बोर्डों और निगमों के प्रबंध निदेशकों (मैनेजिंग डायरेक्टर्स) को तत्काल प्रभाव से लागू करने के लिए भेजा गया है।  पंजाब में कुल सरकारी कर्मचारियों की संख्या लगभग 3.5 लाख के करीब है। हालांकि, कर्मचारी तबादला नीति का फैसला सीधे तौर पर सभी नियमित (Regular) कर्मचारियों पर लागू होता है। इसके तहत 'ग्रुप A' और 'ग्रुप B' के अधिकारियों को 7 साल और 'ग्रुप C' के कर्मचारियों को 5 से 10 साल के भीतर एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थानांतरित किया जाता है।

Punjab-Government-Takes-Major-Decision-On-Transfer-Of-Government-Employees-Extends-Deadline-No-General-Transfers-Will-Take-Place-After-June-14



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं