September 17, 2026 18:39:13
लुधियाना में निकाली जाने वाली भगवान जगन्नाथ की दोनों रथयात्रा रद्द

लुधियाना में निकाली जाने वाली भगवान जगन्नाथ की दोनों रथयात्रा रद्द

- पहली बार इस्काॅन और भगवान जगन्नाथ महोत्सव कमेटी अलग अलग निकाल रही थी यात्रा

उडीसा जगन्नाथ पुरी के दबाव में हुई रद् यात्रा

Sep11,2019 | Yashpal sharma | ludhiana

यशपाल शर्मा, लुधियाना शहर में बडे़ धूमधाम से निकाले जाने वाली भगवान जगन्नाथ रथयात्रा को रदद कर दिया गया। शहर में कुरुक्षेत्र इस्कान व भगवान जगन्नाथ महोत्सव कमेटी एक साथ मिलकर वर्ष 1995-96 से रथयात्रा निकालती आ रही थी और इस साल पहली बार दोनों धार्मिक संगठनों ने अलग अलग यात्रा निकालने का एलान किया था। जिसमें इस्काॅन की ओर से 29 सितंबर और भगवान जगन्नाथ महोत्सव कमेटी की ओर से 17 नवंबर को ये यात्रा निकालने का एलान किया गया था। बताया जाता है कि उक्त दोनों पक्षों में उठे विवाद श्री जगन्नाथ संस्कृति परिषद उड़ीसा तक पहुंच गया था और उनकी ओर से लगातार दोनों पक्षों को जुलाई में भगवान जगन्नाथ की पुरी में निकाली जाने वाली यात्रा के दौरान ही लुधियाना में यात्रा निकाले जाने के लिए कहा जा रहा था। बताया जाता है कि अब की बार ये दबाव बेहद बढ़ गया और उक्त दोनों धार्मिक संगठनों को अहम पदाधिकारियों को उड़ीसा से आए फोन पर सख्ती से उनके फरमान को अमल में लाने के लिए कह दिया गया था। जिसके बाद जहां इस्काॅन की ओर से ये यात्रा रद्द करने की पहल आरंभ हुई थी, वहीं भगवान जगन्नाथ महोत्सव कमेटी ने भी श्री जगन्नाथ संस्कृति परिषद उड़ीसा को पत्र लिख यात्रा रद्द करने की घोषणा कर दी है। हालांकि भगवान जगन्नाथ महोत्सव कमेटी के पदाधिकारी सतीश गुप्ता ने खुले तौर पर यात्रा रद्द करने की बात तो नहीं की, लेकिन उन्होंने कहा कि ये मामला चल तो रहा है, लेकिन इस पर कोई एलान अगले एक दो दिन में किया जाएगा। ------ नार्थ इंडिया में निकाले जाने वाली सबसे बड़ी रथयात्रा बात करें लुधियाना में निकाले जाने वाली रथयात्रा की तो ये यात्रा पिछले करीब 23-24 साल हो गए हैं और इस यात्रा के लिए भक्तों का उमड़ने वाले जनसमूह ने इसे पूरे पंजाब के साथ साथ पूरे नार्थ इंडिया की सबसे बड़ी यात्रा बना दिया। ये यात्रा जगरांव पुल स्थित दुर्गा माता मंदिर से शुरू होती है और इसके बाद फव्वारा चौक से घुमारमंडी होते फिरोजपुर रोड होते दुर्गा माता मंदिर में जाकर संपन्न होती है। इस यात्रा के नजर सैंकेडों की तादाद में पंडाल विभिन्न जगहों पर सजाए जाते है। इस रथ को खींचने के लिए हजारों की तादाद में भक्तों का समूह साथ साथ चलता है, जिसे शहरवासियाें की पुष्प वर्षा के बीच में निकाला जाता है। चंद्र नगर जगन्नाथ पुरम स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर से चार जुलाई को भगवान जगन्नाथ जी की पारंपरिक रथयात्रा मंदिर समिति की ओर से धूमधाम से निकाली जा रही है।

bhagwan jagannath rath yatra postponed



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं