September 29, 2026 18:33:43
महिला पार्षद और पति ने निगम जोन-डी में लगाया धरना, सीवरेज समस्या का हल न करने पर जताया रोष

महिला पार्षद और पति ने निगम जोन-डी में लगाया धरना, सीवरेज समस्या का हल न करने पर जताया रोष

Aug11,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना के वार्ड नंबर 7 में पिछले कई दिनों से चल रही सीवरेज समस्या का समाधान नहीं होने पर पार्षद रविंदर कौर और उनके पति रविंदर मोनू खिंडा ने नगर निगम जोन-डी में धरना लगा दिया। रविंदर मोनू खिंडा ने निगम अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि उनके वार्ड में पिछले काफी दिनों से सीवरेज जाम की गंभीर समस्या बनी हुई है। इलाके के लोग नरकीय जीवन जीने को मजबूर हैं, लेकिन नगर निगम के अफसर जानबूझकर इस समस्या का हल नहीं कर रहे हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद किसी भी संबंधित अधिकारी ने उनकी बात नहीं सुनी और न ही वार्ड में कोई काम शुरू करवाया गया। इसी तानाशाही रवैये के विरोध में उन्हें मजबूरन अपने परिवार के साथ कमिश्नर दफ्तर के बाहर धरने पर बैठना पड़ा है। 

ज़ोनल कमिश्नर मनाने पहुंचे, पर नहीं माने खिंडा, हुई जमकर नारेबाजी

सिस्टम की बेरुखी का आलम यह रहा कि शुरुआत में करीब 2 घंटे तक किसी भी अधिकारी ने धरना दे रहे परिवार की सुध नहीं ली। इसके बाद जब माहौल गरमाया, तो ज़ोनल कमिश्नर खुद मौके पर पहुंचे और उन्होंने रविंदर मोनू खिंडा और उनकी पत्नी को मनाने का काफी प्रयास किया। हालांकि, खिंडा अपनी मांगों पर अड़े रहे और धरना खत्म करने से साफ इनकार कर दिया। धरने की सूचना मिलते ही कांग्रेस के जिला प्रधान संजय तलवाड़ भी रविंदर मोनू खिंडा का साथ देने के लिए जोन डी पहुंच गए। उन्होंने भी खिंडा के साथ धरने में शामिल होकर नगर निगम के अधिकारियों की कार्यप्रणाली की कड़ी निंदा की। तलवाड़ ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही वार्ड नंबर 7 की सीवरेज समस्या का पक्का हल नहीं निकाला गया, तो आने वाले दिनों में यह संघर्ष और भी तेज किया जाएगा।

Female-Councilor-And-Her-Husband-Stage-A-Sit-In-At-Municipal-Zone-D-Express-Outrage-Over-The-Failure-To-Resolve-The-Sewerage-Issue

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं