यशपाल शर्मा, लुधियाना
कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा को आज भी नहीं मिली हाईकोर्ट से राहत, अगली सुनवाई सोमवार को कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा को आज भी हाई कोर्ट से कोई राहत नहीं मिल पाई। ईडी की ओर से संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी में बरती गई अनियमिताओं को लेकर मनाने हाई कोर्ट में अपने तर्क रखे गए थे। संजीव अरोड़ा पक्ष से सीनियर एडवोकेट पुनीत बाली की ओर से अपने तर्क और पक्ष रखने के बाद जज के समक्ष संजीव अरोड़ा की रिहाई की मांग की गई, लेकिन जज का कहना था कि अभी एक ही पक्ष के तर्क सुने गए है और अभी अब इस मामले में दूसरे पक्ष को सुना जाना बाकी है। अब बाद इस मामले की अगली तारीख आगामी सोमवार यानी 18 मई को तह की गई है। अब ईडी आगामी सोमवार को कोर्ट में अपना पक्ष रखेगी और इसके बाद ही हाईकोर्ट इस मामले में अपना फैसला सुनाएगी। आपको बता दे कि कल गुरुग्राम में ईडी की कोर्ट में संजीव अरोड़ा को पेश किया जाना है। देखने वाली बात यह रहेगी कि ईडी अपनी जांच के लिए कोर्ट में संजीव अरोड़ा का रिमांड ओर मांगती है या कोर्ट उन्हें ज्यूडिशियल कस्टडी में जेल भेजती है।
Cabinet-Minister-Sanjeev-Arora-Did-Not-Get-Relief-From-The-High-Court-Even-Today-Next-Hearing-On-Monday