यशपाल शर्मा, लुधियाना
नगर निगम के बिल्डिंग इंस्पेक्टरों की ओर से इलीगल बिल्डिंग बनवाने में सांठगांठ का खेल धड़ल्ले से जारी है। ऐसा ही मामला नगर निगम ए जोन के तहत आते ब्लॉक 2 मन्ना सिंह नगर में सामने आया है। जहां पर बीते शनिवार को बिल्डिंग इंस्पेक्टर हरमिंदर सिंह मक्कड़ की ओर से एक बिल्डिंग को सील कर दिया गया । आपको बता दे कि इसी बिल्डिंग के साथ एक और नाजायज बिल्डिंग का निर्माण जोरशोर से जारी है। बताया जाता है कि जिस बिल्डिंग को इंस्पेक्टर मक्कड़ की ओर से सील किया गया था, उस बिल्डिंग की चौथी मंजिल का लेंटर डाले जाने की तैयारी थी। लेकिन बिल्डिंग मालिक और इंस्पेक्टर के बीच में पैसों को लेकर सेटिंग न बनने के चलते इस बिल्डिंग को बीते शनिवार को सील कर दिया गया। जबकि इसकी कोई जानकारी एमटीपी विजय कुमार के पास नहीं थी और ना ही उनको सूचित करना सही समझा गया।
इस बिल्डिंग को बनवाने का ठेका उठाने वाले प्रॉपर्टी डीलर और इंस्पेक्टर के बीच में रुपयों को लेकर जब सेटिंग नहीं बन पाई तो ये प्रॉपर्टी डीलर सेंट्रल हलका विधायक नॉर्थ हलका विधायक मदनलाल बग्गा के पास चला गया और उसकी ओर से पूरा मामला विधायक को बताया गया। बताया जाता है कि इस मामले में विधायक की ओर से बिल्डिंग इंस्पेक्टर मक्कड़ की पहले क्लास लगाई गई और बाद में यह सील भी खुलवाई गई।
सूत्र यह भी बताते हैं कि इस बिल्डिंग निर्माण में उक्त प्रॉपर्टी डीलर और बिल्डिंग इंस्पेक्टर पहले से ही लाखों रुपए डकार चुके है, लेकिन अब विवाद चौथी मंजिल का लेंटर डालने को लेकर खड़ा हुआ था।
लेकिन बड़ी बात है की सेटिंग के इस खेल में सीधे-सीधे नगर निगम के खजाने को चूना लगाया जा रहा है। नियमों के तहत इस बिल्डिंग से लाखों रुपए की रिकवरी नगर निगम खाते में आ सकती है। लेकिन सेटिंग के इस खेल में केवल सरकारी मुलाजिम अपनी जेब भरने को ही ड्यूटी करते दिखाई दे रहे हैं।
Setting-Game-Building-Inspector-Seals-Building-In-Manna-Singh-Nagar-Mla-Reprimands-Then-Seal-Is-Opened