डेस्क, लुधियाना
लुधियाना में आगामी नगर परिषद चुनावों की स्क्रूटनी के दौरान एक दिलचस्प मामला सामने आया है। जगराओं से आम आदमी पार्टी (AAP) की विधायक सरवजीत कौर मानुके के पति सुखविंदर सिंह बिला ने एक ऐसे वार्ड से नामांकन भर डाला, जिस वार्ड को महिला कैंडिडेट के लिए रिजर्व रखा गया था। जब यह मामला स्क्रूटनी दुरान रिटर्निंग ऑफिसर के सामने आया तो उन्होंने नामांकन को रद्द कर दिया। पंजाब के लुधियाना में आगामी रविवार को जगराओं नगर परिषद चुनावों में ये हास्यास्पद स्थिति आज सब के लिए चर्चा का कारण बनी रही। सुखविंदर सिंह बिला ने स्थानीय चुनावी मुकाबले के लिए वार्ड नंबर एक से अपना नामांकन दाखिल किया था।
Aap-Mla-Husband-Antics-Files-Nomination-From-Women-reserved-Ward-Candidacy-Rejected