September 17, 2026 13:41:25
लुधियाना देहात में 257 पोलिंग स्टेशनों पर मतदान जारी, 452 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर, 2.09 लाख मत

लुधियाना देहात में 257 पोलिंग स्टेशनों पर मतदान जारी, 452 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर, 2.09 लाख मतदाता करेंगे फैसला; सुरक्षा कड़ी

May26,2026 | Enews Team | Ludhiana

पंजाब। लुधियाना देहात के खन्ना, समराला, पायल, दोराहा, रायकोट और जगराओं नगर कौंसिल चुनावों के लिए मंगलवार को मतदान हो रहा है। चुनाव में 2,09,561 मतदाता 452 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। मतदान सुबह 8 बजे से 108 वार्डों में बनाए गए 257 पोलिंग स्टेशनों पर जारी है। प्रशासन ने शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए हैं। जगराओं में कई पोलिंग बूथों पर हाईकोर्ट के निर्देशानुसार कैमरे लगाए गए हैं। कुल मतदाताओं में 1,09,244 पुरुष, 1,00,303 महिलाएं और 14 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। सबसे अधिक मतदाता खन्ना नगर काउंसिल में हैं, जहां 32 वार्डों में 99,391 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इनमें 51,680 पुरुष, 47,709 महिलाएं और 2 अन्य मतदाता शामिल हैं।


समराला नगर काउंसिल की वोटिंग 

समराला नगर काउंसिल के 12 वार्डों में 17,167 मतदाता मतदान कर रहे हैं, जिनमें 8,792 पुरुष, 8,372 महिलाएं और 3 अन्य मतदाता शामिल हैं। पायल नगर काउंसिल के 11 वार्डों में 6,371 मतदाता वोट डाल रहे हैं, जबकि दोराहा के 15 वार्डों में 18,160 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। समराला में कई जगह मतदान केन्द्रों में व्हील चेयर क प्रबंध नहीं था जिस कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। खन्ना में कई जगह राजनीतिक पार्टी के नेताओं में तकरारबाजी भी हुई।


रायकोट नगर काउंसिल में वोटिंग

रायकोट नगर काउंसिल में 15 वार्डों के लिए 20,596 मतदाता मतदान कर रहे हैं, जबकि जगराओं नगर काउंसिल के 23 वार्डों में 47,876 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार पहले 112 वार्डों में चुनाव प्रस्तावित थे, लेकिन समराला के 3 और खन्ना के 1 वार्ड में उम्मीदवार निर्विरोध चुने जा चुके हैं।

Voting-Underway-At-257-Polling-Stations-In-Ludhiana-Rural-With-452-Candidates-At-Stake-2-09-Lakh-Voters-To-Decide-Security-Tightened



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं