यशपाल शर्मा, चंडीगढ़
चंडीगढ़ और इसके आसपास के इलाकों में कॉलोनी काटने वाले रियल एस्टेट कारोबारी प्रवीण कांसल उर्फ रॉकी पर आज सुबह 7:00 बजे ईडी की ओर से रेड की गई है। ये छापामारी एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट की ओर से उनके सेक्टर 20 स्थित निवास पर की गई। प्रवीण रॉयल एस्टेट ग्रुप के डेवलपर भी है और उनकी ओर से जीरकपुर, मोहाली और डेराबस्सी में कईं कालोनियां भी काटी गई है। प्रवीण कांसल की चंडीगढ़ रॉयल सिटी के नाम से कॉलोनी भी है।
प्रवीण पर न्यू चंडीगढ़ में एक प्राइम लैंड का धोखाधड़ी से मालिकाना हक बदलने के आरोप है। पिछले साल ही प्रवीण पर विजिलेंस की ओर से एक मुकदमा दर्ज किया गया था । यह मुकदमा उनके ही पार्टनर प्यारेलाल गर्ग की ओर से दर्ज करवाया गया था। इस मुकदमे की विजिलेंस ने पाया था कि प्रवीण ने न्यू चंडीगढ़ में एक प्राइम लैंड का मालिकाना हक धोखाधड़ी से बदला और अपने पार्टनर को धोखा दिया । प्रवीण अकाली दल के नेता और पूर्व मंत्री सिकंदर सिंह मलूका के बेहद खास माने जाते हैं।
Ed-Raids-Chandigarh-Royal-City-Owner-Praveen-Kansal-Alias-Rocky