September 17, 2026 08:46:52
फगवाड़ा में आरटीआई एक्टिविस्ट की गोलियां मारकर हत्या, ममेरा भाई अरेस्ट

फगवाड़ा में आरटीआई एक्टिविस्ट की गोलियां मारकर हत्या, ममेरा भाई अरेस्ट

May30,2026 | Yashpal Sharma | Ludhiana

यशपाल शर्मा, फगवाड़ा


 जालंधर के चर्चित राइट टू इन्फॉर्मेशन (आरटीआई) एक्टिविस्ट की गोली मारकर हत्या कर दी गई। फगवाड़ा में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) के लॉ गेट के पास आज सुबह करीब 11 बजे हमलावरों ने उन पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं। गोली उनके सिर में लगी, जिससे वह जमीन पर गिर पड़े, इसके बाद फिर नहीं उठे। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। वहीं देर शाम में पुलिस ने इस हत्या के मामले में सिमरनजीत सिंह के ममेरे भाई शरणजीत सिंह को फगवाड़ा बाईपास से गिरफ्तार किया है। बताया जाता है की प्रॉपर्टी विवाद में शरणजीत की ओर से सिमरनजीत की हत्या की गई। हत्या स्थल के पास पुलिस को एक पिस्टल, दो मोबाइल पड़े मिले थे और इसके बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए शरणजीत सिंह तक पहुंची । 


क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, जालंधर के आरटीआई कार्यकर्ता सिमरनजीत सिंह किसी काम से फगवाड़ा गए हुए थे। सुबह करीब 10 और 10.30 बजे के आसपास वे एलपीयू के लॉ गेट के पास मौजूद थे। तभी अचानक वहां कुछ अज्ञात युवक पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर पहले से ही घात लगाकर बैठे हुए थे। उन युवकों ने सिमरनजीत सिंह को देखते ही उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। मौके पर सिमरनजीत सिंह की ओर से भी अपने लाइसेंसी पिस्तौल से हमलावरों के साथ मुकाबला करने की कोशिश की, लेकिन इसी बीच में उन्हें गोली आ लगी और  वे मौके पर ही गिर गए।  बताया जाता है की प्रॉपर्टी विवाद में शरणजीत की ओर से सिमरनजीत की हत्या की गई। 


ज्यादा खून बहने से अचेत हो गए सिमरनजीत सिंह


फायरिंग की इस अचानक हुई घटना से यूनिवर्सिटी गेट के आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। जब तक कोई कुछ समझ पाता या सिमरनजीत सिंह को बचाने की कोशिश करता, हमलावर उन्हें लहूलुहान हालत में छोड़कर मौके से रफूचक्कर हो चुके थे। गोली लगने के कारण सिमरनजीत सिंह जमीन पर गिर पड़े और अत्यधिक खून बहने की वजह से वहीं अचेत हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और प्रशासनिक अधिकारी तुरंत हरकत में आए। सिमरनजीत सिंह को आननफानन एम्बुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। बताया जा रहा है कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।


फोटो में जमीन पर लहूलुहान पड़े दिखे


सिमरनजीत सिंह को गोली लगने के बाद के कुछ फोटो सामने आए हैं, जिनमें सिमरनजीत सिंह जमीन पर पड़े हैं। उनके बाएं हाथ के पास में दो मोबाइल पड़े हैं। वहीं, दाएं हाथ के पास एक पिस्टल पड़ी है। साथ ही एक ईयरपॉड पर भी पड़ा दिख रहा है। इन फोटो को देखकर ही आशंका जताई जा रही है कि सिमरनजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस को घटनास्थल पर खड़ी एक फॉर्च्यूनर गाड़ी भी की तलाशी के दौरान .32 बोर की एक पिस्तौल और .12 बोर की एक राइफल बरामद हुई थी और इसकी मदद से भी पुलिस हमलावर तक जल्दी पहुंच गई।


Rti-Activist-Shot-Dead-In-Phagwara-Cousin-Arrested



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं