September 25, 2026 15:44:47
मलेरकोटला में कांग्रेस नेता आपस में भिड़े, पूर्व विधायक जस्सी और रजिया के समर्थक आमने-सामने; वड़िंग

मलेरकोटला में कांग्रेस नेता आपस में भिड़े, पूर्व विधायक जस्सी और रजिया के समर्थक आमने-सामने; वड़िंग ने स्टेज से नीचे आकर किया संबोधन

Aug8,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब में कांग्रेस के ‘हर बूथ कांग्रेस मजबूत’ अभियान के आखिरी दिन की शुरुआत में स्टेज पर चढ़ने के लिए जिला मलेरकोटला के कांग्रेस नेता आपस में भिड़ गए। पूर्व एमएलए जसवीर सिंह जस्सी जब स्टेज पर चढ़ने लगे तो रजिया सुल्ताना के पक्ष के कांग्रेस नेताओं ने उन्हें स्टेज पर चढ़ने से रोक दिया। इतने में ही दोनों पक्षों के वर्करों ने अपने-अपने नेता के लिए नारेबाजी की। माहौल गर्म होता देख पंजाब कांग्रेस के प्रधान राजा वड़िंग की स्टेज से नीचे आकर लोगो को संबोधन करना पड़ा। खबर लिखने तक राजा वड़िंग स्टेज के नीचे ही बैठे है। इस मौके पर पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग शामिल होकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इसके अलावा खन्ना में चन्नी गुट के समर्थकों ने बड़े स्तर पर होर्डिंग्स लगाए हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बैठक में शामिल होने की अपील की है।

बैठकों की समीक्षा कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी

मलेरकोटला में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमीनी स्तर पर अलग-अलग गुट सक्रिय हैं। वहीं, खन्ना में ‘हर बूथ कांग्रेस मजबूत’ कार्यक्रम के बाद भूपेश बघेल और राजा वड़िंग चंडीगढ़ के लिए रवाना होंगे। चंडीगढ़ पहुंचने के बाद राजा वड़िंग और भूपेश बघेल रात को पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान पिछले नौ दिनों में हुई बैठकों की समीक्षा कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। दोनों नेता यह रिपोर्ट अगले दिन दिल्ली में केसी वेणुगोपाल के समक्ष पेश करेंगे।

दूसरे चरण में दोआबा के जिलों में बैठकें

पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल ने बताया कि ‘हर बूथ कांग्रेस मजबूत’ अभियान के पहले चरण में मालवा के जिलों में बैठकें की गई हैं। खन्ना में कार्यक्रम के साथ मालवा के सभी जिलों में बैठकों का पहला चरण पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि दूसरे चरण में दोआबा के जिलों में बैठकें आयोजित की जाएंगी। नवांशहर में एक कार्यक्रम हो चुका है और जल्द ही दोआबा के अन्य जिलों में भी बैठकें शुरू की जाएंगी।

Congress-Leaders-Clash-In-Malerkotla-Supporters-Of-Former-Mla-Jassi-And-Razia-Confront-Each-Other-Warring-Steps-Down-From-The-Stage-To-Address-The-Gathering



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं