September 19, 2026 00:16:08
मंत्री आशु और मेयर ने रेहड़ी-फड़ी वालों को दिया जवाब, अब जगराओं पुल पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे रे

मंत्री आशु और मेयर ने रेहड़ी-फड़ी वालों को दिया जवाब, अब जगराओं पुल पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे रेहड़ी फड़ी वाले

नगर निगम ने रेडी वालों से इकट्ठे किए करोड़ो रुपए, अब इस धक्केशाही खिलाफ 31 जनवरी को लुधियाना बंद का �

Jan27,2020 | Yashpal Sharma | Ludhiana

 ई न्यूज पंजाब, लुधियाना कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू और शहर के मेयर  बलकार सिंह की ओर से रेहड़ी फड़ी वालों को किसी भी तरह की राहत देने से जवाब  दे दिए जाने के बाद  रेहड़ी फड़ी  वालों ने  जगराओं पुल पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। धरना देते हुए रेहड़ी फड़ी वालों ने कहा कि अगर जल्द उनकी समस्या का  हल नहीं किया गया तो  आगामी शुक्रवार 31 जनवरी को लुधियाना बंद किया जाएगा। इस संबंधी जानकारी देते हुए रेहड़ी फड़ी एसोसिएशन के प्रधान बाल कृष्ण पप्पी ने आरोप लगाया कि पिछले एक सप्ताह से रेहड़ी फड़ी वालों को उनकी जगह से हटाया जा रहा है। रेहड़ी फड़ी वाले ट्रैफिक समस्या से सहमत है तथा वह भी चाहते है कि शहर की समस्या हल हो। लेकिन छह साल बीत चुके है इसके बावजूद रेहड़ी फड़ी वालों को वेडिंग जोन अलाट नहीं किए गए और न ही इसकी कोई जानकारी दी जा रही है। जबकि सुप्रीम कोर्ट ने वेडिंग जोन अलाट करने के आदेश दिये हुए है। इससे पहले हमसे एक नियत फीस लेकर पर्ची काटकर करोड़ों रूपये जमा कर लिया और अब एकदम से रेहड़ी फड़ी वालों को हटाया जा रहा है। जोकि सरासर धक्का है। इस बारे में वह आज कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू से भी मिलने गए थे। लेकिन उन्होंने एक इंच भी जगह न देने की बात कह दी। जिससे मजबूर होकर उन्हें अब धरने प्रदर्शन का सहारा लेना पड़ा है।इस लिए समूह रेहड़ी फड़ी यूनियन 31 जनवरी को पूरे लुधियाना में काम काज बंद रखेगी तथा कहीं से कोई माल नहीं उठाया जाएगा। तथा इसमें एसोसिएशन ने सभी मंडी व दुकानदार संगठनों से भी सहयोग की अपील की।  

Rehri-farri-association-protest-against-mc-in-ludhiana-call-for-bandh-31-january



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं