September 19, 2026 01:05:26
पंजाब के कृष भगत का Ipl में सिलेक्शन, परिवार में जश्न का माहौल, पूर्व कैबिनेट मंत्री भगत चूनी लाल के

पंजाब के कृष भगत का Ipl में सिलेक्शन, परिवार में जश्न का माहौल, पूर्व कैबिनेट मंत्री भगत चूनी लाल के भतीजे हैं

Apr16,2026 | Enews Team | Punjab

जालंधर। जालंधर के क्रिकेटर कृष भगत का IPL में सिलेक्शन हुआ है। 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम में शामिल किया। इस बदलाव की जानकारी सोशल मीडिया के ऑफिशियल हैंडल से दी है। टीम के स्पिन ऑलराउंडर अथर्व अंकोलेकर चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह जालंधर के उभरते हुए खिलाड़ी कृष भगत को टीम में शामिल किया गया है। आईपीएल द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, 21 वर्षीय कृष भगत को उनके 30 लाख रुपए के बेस प्राइस पर साइन किया गया है। दाएं हाथ के मध्यम गति के तेज गेंदबाज कृष पंजाब के लिए घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। उन्होंने अब तक 7 प्रथम श्रेणी और 9 लिस्ट ए मुकाबले खेले हैं। जालंधर के 21 वर्षीय कृष भगत के आईपीएल में चयन के साथ ही उनके परिवार में जश्न का माहौल है। 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने स्पिन ऑलराउंडर अथर्व अंकोलेकर की जगह कृष को 30 लाख रुपये के बेस प्राइस पर अपनी टीम में शामिल किया है।

परिवार ने जताई खुशी

दाएं हाथ के मध्यम गति के इस तेज गेंदबाज की उपलब्धि पर उनके दादा और पूर्व कैबिनेट मंत्री भगत चूनी लाल ने खुशी जताते हुए कहा कि जहां उनके बेटों ने राजनीति में नाम कमाया, वहीं पोते ने खेल जगत में परिवार का गौरव बढ़ाया है। कृष की मां मनु और ताई सुरेश कुमारी ने बताया कि कृष के भीतर बचपन से ही क्रिकेट का जबरदस्त जुनून था, उन्होंने 5 साल की उम्र से ही अकादमी में अभ्यास शुरू कर दिया था और पिछले दो वर्षों की कड़ी मेहनत और इंतज़ार के बाद आखिरकार उन्हें यह बड़ी सफलता मिली है। परिवार ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर इस पल का आनंद लिया और जालंधर की अकादमी के कोचों का आभार व्यक्त किया।

Punjabs-Krish-Bhagat-Has-Been-Selected-For-The-Ipl-Sparking-Celebrations-Within-His-Family-Bhagat-Is-The-Nephew-Of-Former-Cabinet-Minister-Chuni-Lal



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं