September 18, 2026 13:53:33
पूर्व सरपंच बोले-aap मंत्री ने ₹30 लाख रिश्वत मांगी:ना देने पर लुधियाना में चुनाव नामांकन रद्द करवाय

पूर्व सरपंच बोले-aap मंत्री ने ₹30 लाख रिश्वत मांगी:ना देने पर लुधियाना में चुनाव नामांकन रद्द करवाया; कमीशन केस में भी घिर चुके मुंडियां

Apr17,2026 | Enews Team | Punjab

लुधियाना। पंजाब की आप सरकार में कैबिनेट मंत्री और लुधियाना के साहनेवाल से विधायक हरदीप सिंह मुंडियां एक बार फिर विवादों में हैं। पहले से ही ट्रॉली भुगतान मामले से घिरे मंत्री पर अब उनके ही हलके के नेता ने सरपंच बनाने के नाम पर 30 लाख रिश्वत मांगने का आरोप लगाया। सहकारिता विभाग के पूर्व चेयरमैन और पूर्व सरपंच धर्मजीत सिंह गिल ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कहा कि मंत्री ने पंचायत चुनाव के दौरान उन्हें सरपंच बनाने के बदले 30 लाख रुपए की रिश्वत मांगी। धर्मजीत सिंह गिल ने दावा किया कि जब उन्होंने राजस्व मंत्री को यह रकम देने से इनकार किया, तो पंचायत चुनाव के दौरान उनके नामांकन पत्र रद्द करवा दिए गए और मंत्री के करीबी व्यक्ति को सरपंच बना दिया गया। बता दें कि हाल ही में होशियारपुर की एक फर्म के मालिक ने आरोप लगाया था कि मंत्री ने उनसे ट्रॉली खरीदी और 6 लाख रुपए नहीं दिए। वह पेमेंट मांगने गया तो मंत्री ने कहा कि इतना तो मेरा कमीशन है। हालांकि इस मामले में अभी मंत्री हरदीप मुडियां का बयान सामने नहीं आया है। उनसे संपर्क की कोशिश की गई, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।

पूर्व सरपंच बोले- मंत्री ने धक्का किया

लुधियाना के गांव जंडियाली निवासी और पूर्व सरपंच धर्मजीत सिंह गिल ने वीडियो जारी कर कहा कि उनका परिवार कई वर्षों से गांव की सरपंची करता आया है, लेकिन इस बार उनके साथ मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने ही धक्का किया है। उन्होंने सहकारी सभा के चुनाव निष्पक्ष ढंग से कराने की मांग की है। धर्मजीत ने कहा- मैंने सरपंच के चुनाव के लिए नामांकन पत्र भरा था। तभी मंत्री ने सरपंच बनाने के बदले 30 लाख रुपए की रिश्वत मांगी। लेकिन मेरे पास पैसे नहीं थे, इस कारण मैंने पैसे देने से इनकार कर दिया। जिसके बाद नामांकन ही रद्द करवा दिया गया।

अब प्रधान बनने से रोका जा रहा

पूर्व सरपंच धर्मजीत सिंह गिल ने आरोप लगाया कि 20 अप्रैल को होने वाली जंडियाली कृषि सहकारी सभा की चुनाव प्रक्रिया में भी मंत्री द्वारा अधिकारियों पर राजनीतिक दबाव बनाया जा रहा है। ये सब इसलिए किया जा रहा कि मैं प्रधान न बन पाऊं, क्योंकि मैंने रिश्वत नहीं दी थी। यहीं नहीं, गिल ने मंत्री मुंडियां पर हलका साहनेवाल में अवैध खनन के दौरान प्रति फीट एक लाख रुपए तक वसूली करने और अवैध होटल समेत कई प्रॉपर्टी से जुड़े आरोप भी लगाए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से मांग की है कि मामले की CBI और विजिलेंस से निष्पक्ष जांच करवाई जाए, ताकि सच्चाई जनता के सामने आ सके।

Former-Sarpanch-Claims-Aap-Minister-Demanded-30-Lakh-Bribe-Election-Nomination-Cancelled-In-Ludhiana-For-Refusal-Mundian-Also-Embroiled-In-Commission-Case



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं