September 18, 2026 18:50:59
पंजाब में Blo नहीं करेंगे जनगणना का काम:sir की तैयारियों में जुटे, Ceo बोले- जिनकी ड्यूटी लगी काट दो

पंजाब में Blo नहीं करेंगे जनगणना का काम:sir की तैयारियों में जुटे, Ceo बोले- जिनकी ड्यूटी लगी काट दो

Apr21,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब में जनगणना के लिए कर्मचारियों को जिम्मेदारियां सौंपनी शुरू कर दी गई हैं। प्रशासन ने BLO की जनगणना में भी ड्यूटी लगा दी। मामला चीफ इलेक्टोरल अफसर (CEO) के पास पहुंचा तो उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि BLO जनगणना की ड्यूटी नहीं करेंगे। सीईओ पंजाब ने सभी जिलों के डीसी को हिदायतें दी हैं कि जिन बीएलओ को जनगणना ड्यूटी दी गई है उसे तुरंत हटा दिया जाए। सीईओ का तर्क है कि पंजाब में SIR होने वाली है और बीएलओ उससे पहले होने वाली तैयारियों में जुटे हैं।

बीएलओ एक साथ दो-दो काम नहीं कर सकेंगे। सीईओ के निर्देश मिलने के बाद जिला अधिकारियों ने जनगणना में बीएलओ की ड्यूटी न लगाने के लिए संबंधित अफसरों को निर्देश दे दिए हैं। साथ ही यह भी कहा गया है कि अगर किसी की ड्यूटी लग गई है तो उसे रिलीव करके उसकी जगह दूसरे कर्मचारी को ड्यूटी सौंप दी जाएगी। SIR से पहले मतदाता सूचियों की सभी गलतियों को ठीक करने के लिए मैपिंग की जा रही है। पंजाब में मैपिंग का काम 80 प्रतिशत तक हुआ है जबकि एसआईआर शुरू होने तक इसे 100 प्रतिशत किया जाना है। कई जिले ऐसे हैं जहां पर मैपिंग का काम 70 फीसदी से कम हुआ है। चुनाव कार्यालय से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक लुधियाना में मैपिंग 60 से 65 प्रतिशत हुई है। ऐसे में बीएलओ अभी पूरे राज्य में मैपिंग प्रक्रिया में जुटे हैं। ऐसे में उनके लिए जनगणना ड्यूटी करना संभव नहीं है।


SIR से पहले बीएलओ को करने हैं ये काम

बूथ की वोटर लिस्ट की गलतियां ठीक करना: वर्तमान वोटर लिस्ट में जो ग्रामेटिकल मिस्टेक हैं या फिर किसी की मृत्यु हो गई, किसी ने घर बदल दिया या किसी की शादी हो गई उन सभी के वोट वेरिफिकेशन के बाद सूची से हटाए जाने हैं। किसी की फोटो गलत है तो उसे ठीक किया जा रहा है। बीएलओ इन दिनों वोटर सूची को ठीक करने में जुटे हैं।

BLO रजिस्टर अपडेट करना: बीएलओ को रजिस्टर भी मेंटेन करना पड़ता है, जिसमें पिछले सभी आंकड़ों के साथ नए आंकड़े अपडेट किए जाते हैं। नई बन रही कॉलोनियों के मतदाताओं की जानकारी भी अपडेट की जा रही है।

वोटर लिस्ट की मैपिंग: बीएलओ को एसआई से पहले वोटर लिस्ट की मैपिंग करनी है। बीएलओ इसके लिए 2003 की वोटर लिस्ट को नई वोटर लिस्ट से मैप कर रहे हैं। इसके लिए उन्हें पुरानी व नई वोटर लिस्ट को खंगालना पड़ रहा है। परिवार के सदस्यों से मैपिंग, नोट मैप्ड वोटर्स की पहचान और रिपोर्टिंग करना। यह SIR में डुप्लिकेट हटाने और सत्यापन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

हाउस-टू-हाउस प्री वेरिफिकेशन: बीएलओ को एरिया में जाकर हाउस टू हाउस प्री वेरिफिकेशन करना है। बीएलओ इन दिनों में मतदाता सूचियों की वेरिफिकेशन कर रहे हैं ताकि यह पता चल सके कि कितने लोगों की मौत हो चुकी है और कितने एरिया से शिफ्ट हो चुके हैं। इसके अलावा कितने मतदाता ऐसे हैं जिनका नाम सूची में नहीं है।

Blos-Will-Not-Do-Census-Work-In-Punjab-Engaged-In-Preparations-For-Sir-Ceo-Said-Cut-Off-Those-On-Duty



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं