September 18, 2026 18:54:11
Aap में टूट के बाद विधायक-ऑब्जर्वरों की जालंधर में मीटिंग, सिसोदिया ने बैठक बुलाई, सोनिया मान बोलीं-

Aap में टूट के बाद विधायक-ऑब्जर्वरों की जालंधर में मीटिंग, सिसोदिया ने बैठक बुलाई, सोनिया मान बोलीं-छोड़कर जाने वाले सांसद ऐश चाहते थे

Apr29,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब के 6 राज्यसभा सांसदों के पार्टी छोड़ने के बाद AAP में हलचल तेज हो गई। विधायकों की टूट बचाने के लिए प्रदेश प्रभारी मनीष सिसोदिया जालंधर में मीटिंग बुलाई है। यह मीटिंग 1000 ब्लॉक ऑब्जर्वरों के साथ बताई जा रही है लेकिन इसमें विधायक भी पहुंच रहे हैं। पहले मीटिंग की जगह जालंधर में CM निवास रखी गई थी लेकिन अब इसे बदलकर शाहपुर सिटी कैंपस कर दिया गया है। यह कैंपस शहर से बाहर है। मीटिंग से सीएम भगवंत मान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ेंगे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक 12 बजे शुरू होने वाली इस मीटिंग में नरेश कटारिया, जीवनजोत कौर, इंद्रजीत निज्जर समेत 25 MLA पहुंच चुके हैं। ऑब्जर्वर भी मीटिंग में पहुंच रहे हैं। इस दौरान विधायकों और ऑब्जर्वरों के साथ कैंपस के ग्राउंड में ग्रुप फोटो भी कराई जाएगी।

नकोदर विधायक बोलीं- इलेक्शन की तैयारियों को लेकर मीटिंग

नकोदर से आम आदमी पार्टी की विधायक इंद्रजीत कौर मान ने कहा कि ये मीटिंग 4 महीने पहले से चल रहे प्रोसैस का हिस्सा है। पंजाब में इलेक्शन इयर है और हम उसी को लेकर तैयारियां कर रहे हैं। आब्जर्वर ने हर गली मोहल्ले में जाकर रिपोर्ट तैयार की हैं। उनको रिपोर्ट को आज पेश किया जाएगा। मीटिंग में सभी विधायक, मंत्री पहुंच रहे हैं। विरोधियों के पास कहने को कुछ नहीं है। वो कोई न कोई आरोप लगा रहे हैं। ये पहली मीटिंग नहीं है। अभी कुछ दिन पहले भी मीटिंग की गई थीं। विरोधियों को तकलीफ है कि पंजाब क्यों तरक्की कर रहा है, लोग क्यों खुश हैं।

AAP छोड़ने वाले सांसदों ने एथिक्स से कंप्रोमाइज किया

सोनिया मान ने कहा कि हमारी ऐसी मीटिंग होती रहती हैं। अभी तो अंदर जाकर ही पता चलेगा कि इस मीटिंग में क्या है। जो मेंबर गए हैं वो बीजेपी के साथ सेटिंग में थे। उनको ऐश ओ आराम की जिंदगी चाहिए थी। ये लोग अपने एथिक्स के साथ कंप्रोमाइज कर चले गए। जब जेल में जाने की बात आती है तो लोग पाला बदल जाते हैं। इंडिया में बहुत सीए हैं लेकिन राघव चड्ढा को अरविंद केजरीवाल ने लीडर बनाया। विधायकों की टूट पर सोनिया मान ने कहा कि अभी ऐसा कुछ नहीं हैं, विरोधी को कुछ कहेंगे।

Following-The-Split-In-Aap-Mlas-And-Observers-Met-In-Jalandhar-Sisodia-Called-The-Meeting-Sonia-Mann-Said-That-The-Mps-Who-Left-Wanted-To-Live-A-Luxurious-Life



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं