September 18, 2026 18:53:04
पंजाब विधानसभा में हंगामा, Cm मान इमोशनल होकर बोले- मेरी बेटी के बारे में बकवास करता है; विश्वास मत

पंजाब विधानसभा में हंगामा, Cm मान इमोशनल होकर बोले- मेरी बेटी के बारे में बकवास करता है; विश्वास मत लाएगी Aap सरकार

May1,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब के 6 राज्यसभा सांसदों के पार्टी छोड़ BJP जॉइन करने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार विधानसभा में विश्वास मत ला सकती है। पार्टी के 94 MLA की 'वफादारी टेस्ट' के लिए फ्लोर टेस्ट कराया जा रहा है। मई दिवस को लेकर बुलाए विधानसभा सेशन को 3 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। इसके बाद जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू होगी, मंत्री अमन अरोड़ा ये प्रस्ताव पेश करेंगे। सीएम भगवंत मान ने कांग्रेस विधायकों को लेकर कहा कि वह सदन में मोबाइल यूज कर रहे हैं। इसको लेकर कांग्रेस और AAP के विधायकों में बहस हो गई और सदन में हंगामा हो गया। इसके बाद कांग्रेस MLA सुखपाल खैहरा के बैठने के तरीके को लेकर विवाद हो गया। AAP के विधायकों ने कहा कि वह पैर नीचे करके बैठें। CM मान ने भी इस पर एतराज जताया। इसके बाद वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि विपक्ष हर बार सदन को प्रभावित करने की कोशिश करता है।

स्पीकर कुलतार संधवां ने भी खैहरा को पैर पर पैर रखकर न बैठने को कहा। इसके बाद बहस होने लगी तो CM भगवंत मान भावुक होकर कहने लगे कि स्पीकर साहब, यह गवर्नर गैलरी है। बड़े मानयोग लोग आते हैं। यहां अफसर बैठे हैं। गैलरी में पहले बताया जाता है पैर पर पैर नहीं रखना, जिन्हें कहा गया उन्होंने ठीक कर ली। वह तो मेंबर नहीं है। तू (खैहरा) तो मेरी बेटी के बारे में बोले जाता है। मैं पंजाबी पढ़ाऊंगा। यह बकवास करता है। इसका विधानसभा के खर्च पर इलाज करवाओ जी।

इसी दौरान कांग्रेस MLA सुखपाल खैहरा ने CM भगवंत मान को लेकर आपत्तिजनक आरोप लगाए। जिसको लेकर हंगामा हो गया। इस पर कांग्रेस विधायकों ने सीएम के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद कांग्रेस MLA वॉकआउट कर गए।


Ruckus-In-Punjab-Assembly-Cm-Mann-Gets-Emotional-Says-He-Talks-Nonsense-About-My-Daughter-Aap-Government-Will-Not-Be-Trusted



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं