September 18, 2026 16:46:14
पंजाब-चंडीगढ़ में पेट्रोल-डीजल रेट 1 रुपया और बढ़े, जालंधर में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी, पठानकोट में सबसे म

पंजाब-चंडीगढ़ में पेट्रोल-डीजल रेट 1 रुपया और बढ़े, जालंधर में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी, पठानकोट में सबसे महंगा; Cm ने सुखना लेक पर साइकिल चलाई

May19,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब/चंडीगढ़। पंजाब-चंडीगढ़ में 5 दिन के भीतर दूसरी बार पेट्रोल-डीजल के रेट बढ़ गए हैं। इस बार 85 पैसे से 1 रुपए तक बढ़ाए गए हैं। इससे पहले 15 मई, शुक्रवार को ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 3-3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। 5 दिन में अब रेट में 4 रुपए तक की बढोतरी हो गई है। इस बढ़ोतरी के बाद लुधियाना में पेट्रोल की कीमत ₹101.11 से बढ़कर ₹101.98 हो गई है, यानी इसमें 85 पैसे की बढ़ोतरी हुई। वहीं डीजल के दाम ₹90.90 से बढ़कर ₹91.79 पहुंच गए, जिससे 89 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। जालंधर में पेट्रोल पहले ₹100.40 का था, तो अब बढ़ाकर ₹101.41 हो गया, जबकि डीजल ₹90.35 से बढ़ाकर ₹91.24 हो गया हैं। वहीं पठानकोट में पेट्रोल ₹101.60 से बढ़कर ₹102.46 हो गया, जबकि डीजल ₹91.38 से बढ़कर ₹92.25 हो गया है।

चंडीगढ़ में पेट्रोल 97.27 से बढ़कर 98.12 रुपए हो गए। इसमें 85 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। डीजल के रेट 85.25 से बढ़कर 86.09 रुपए हो गए। उसमें 84 पैसे बढ़े हैं। चंडीगढ़ के सेक्टर-17 स्थित सिटको पेट्रोल पंप के मैनेजर ने बताया की हमारे यहां अदानी टोटल गैस ग्रुप की सप्लाई है। सीएनजी के रेट आज ₹94.25 से बढ़कर ₹96 हो गए हैं। इसी बीच मंगलवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पेट्रोल-डीजल बचाने का संदेश देने के लिए साइकिल चलाई। इस दौरान उनके सुरक्षाकर्मी भी साइकिल पर ही चलते दिखे। एक्सपर्ट के अनुसार, पेट्रोल-डीजल में हुई बढ़ोतरी से अब धान के सीजन में किसानों को ₹756 करोड़ ज्यादा खर्च करना पड़ेगा। क्योंकि औसतन प्रति एकड़ करीब 90 लीटर डीजल खर्च होता है। वहीं CNG के रेट में भी 1.73 रुपए का इजाफा हुआ है। इससे पेट्रोल-डीजल की जगह गैस पर गाड़ी चलाने वालों पर बोझ बढ़ गया है।

Petrol-And-Diesel-Rates-Rise-By-Another-Rupee-In-Punjab-And-Chandigarh-With-The-Highest-Increase-In-Jalandhar-And-The-Most-Expensive-In-Pathankot-Cm-Rides-Bicycle-At-Sukhna-Lake



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं