September 18, 2026 13:52:59
पंजाब में पेट्रोल-डीजल 11 दिन में चौथी बार महंगा, 2.70 तक रेट बढ़े, अब तक साढ़े 7 की बढोतरी; चंडीगढ़-शि

पंजाब में पेट्रोल-डीजल 11 दिन में चौथी बार महंगा, 2.70 तक रेट बढ़े, अब तक साढ़े 7 की बढोतरी; चंडीगढ़-शिमला में पेट्रोल 100 पार

May25,2026 | Enews Team | Punjab

लुधियाना। पंजाब और चंडीगढ़ में पेट्रोल और डीजल के रेटों में 11 दिन में चौथी बार बढोतरी हो गई है। सोमवार को पेट्रोल के दाम में 2.60 रुपए और डीजल में 2.70 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। इसके बाद पंजाब में पेट्रोल अब 105.44 रुपए और डीजल 95.38 रुपए प्रति लीटर हो गया है। मोहाली में पेट्रोल का रेट सबसे ज्यादा 105.99 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है। वहीं चंडीगढ़ में पहली बार पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर के पार चला गया है। यहां 2.5 रुपए बढ़ने के बाद पेट्रोल अब 101.53 रुपए प्रति लीटर और 2.53 रुपए बढ़ने के बाद डीजल 89.63 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। इससे पहले 15 मई, 19 मई और 23 मई को भी दाम बढ़ाए गए थे। पिछले 11 दिनों में पंजाब में पेट्रोल के दामों में कुल 7.25 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दामों में कुल 7.55 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। शिमला में भी इस बढोतरी के बाद पेट्रोल के रेट 100 रुपए पार हो गए हैं। टूरिस्ट सीजन से पहले यहां पेट्रोल 102.52 रुपए प्रति लीटर और डीजल 94 रुपए 88 पैसे प्रति लीटर हो गया है।

ट्रांसपोर्ट सेक्टर पर सीधा असर

पेट्रोल-डीजल महंगा होने का सीधा असर ट्रांसपोर्ट सेक्टर पर पड़ता है। ईंधन कीमतें बढ़ने के बाद टैक्सी, ऑटो और माल ढुलाई के किराए बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। सब्जियों, राशन और रोजमर्रा की चीजों के दाम भी बढ़ सकते हैं।  व्यापारियों का कहना है कि लगातार बढ़ते फ्यूल रेट से माल ढुलाई की लागत बढ़ रही है। इससे रोजाना इस्तेमाल होने वाली चीजों के दाम तभी बढ़ेंगे। अगर लोकल लेवल पर ट्रांसर्पोटेशन चार्जेज बढ़े तो कीमतें उससे भी बढ़ जाएंगी। इससे लोगों के रसोई का बजट 10% से 15% तक बढ़ सकता है। दूध तो हाल ही में 2 रुपए बढ़ चुका है। अगर पूरी रसोई और अन्य जरूरत का सामान 10 से 12 हजार रुपए का लेते हैं तो वह बढ़कर 11 से 13 हजार रुपए हो सकता है।

Petrol-And-Diesel-Prices-In-Punjab-Rise-For-The-Fourth-Time-In-11-Days-With-Rates-Rising-By-2-70-A-Total-Increase-Of-7-50-Rupees-So-Far-Petrol-Prices-Cross-100-In-Chandigarh-And-Shimla



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं