September 18, 2026 18:51:17
पंजाब में 14 आईपीएस अफसरों के तबादलें, संदीप गोयल बने डीआईजी लुधियाना, मजीठिया कांड के बाद अमृतसर रू

पंजाब में 14 आईपीएस अफसरों के तबादलें, संदीप गोयल बने डीआईजी लुधियाना, मजीठिया कांड के बाद अमृतसर रूरल एसएसपी को हटाया

Jun1,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब सरकार ने सोमवार को 14 अधिकारियों का तबादला किया। अमृतसर रूरल के एसएसपी सुहेल कासिम मीर को हटा दिया गया है। वह शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया के जबरन मजीठा थाने में घुसकर आरोपी छुड़ाने के बाद सुर्खियों में थे। मीर को अभी कोई नई पोस्टिंग नहीं दी गई है। उनकी जगह एसपी कंवलजीत सिंह को चार्ज दिया गया है। फरीदकोट की एसएसपी प्रज्ञा जैन को हटा दिया गया है। उन्हें भी अभी कोई नई तैनाती नहीं दी गई है। जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर रंधावा को बदला गया है। उनकी जगह डीआईजी सतिंदर सिंह को जालंधर का नया सीपी लगाया गया है। अनिता पुंज स्पेशल डीजीपी-कम-डायरेक्टर को एमआरएस पीपीए फिल्लौर से स्पेशल डीजीपी, एचआरडी एवं वेलफेयर, प्रदीप कुमार यादव आईजीपी तकनीकी सेवाएं (अतिरिक्त प्रभार सहित) से आईजीपी तकनीकी सेवाएं चंडीगढ़, धनप्रीत कौर पुलिस कमिश्नर, जालंधर से डायरेक्टर, एमआरएस पीपीए फिल्लौर नियुक्त किया गया है। इसी तरह सतिंदर सिंह डीआईजी, लुधियाना रेंज को पुलिस कमिश्नर (सीपी), जालंधर नियुक्त किया गया है। विवेक शील सोनी को कमांडेंट, 75वीं बटालियन पीएपी, जालंधर से डीआईजी, बॉर्डर रेंज, अमृतसर का कार्यभार सौंपा गया है। सुरिंदरजीत सिंह मंद को पदोन्नति के बाद डीआईजी, जेल, कवलदीप सिंह पदोन्नति के बाद डीआईजी, कानून एवं व्यवस्था, संदीप कुमार शर्मा पदोन्नति के बाद डीआईजी, पीएपी-II, जालंधर, संदीप गोयल डीआईजी, एजीटीएफ-II व डीआईजी, बॉर्डर रेंज से डीआईजी, लुधियाना रेंज नियुक्त किया गया है।

पंजाब में 14 आईपीएस अफसरों के तबादलें, संदीप गोयल बने डीआईजी लुधियाना, मजीठिया कांड के बाद अमृतसर रू पंजाब में 14 आईपीएस अफसरों के तबादलें, संदीप गोयल बने डीआईजी लुधियाना, मजीठिया कांड के बाद अमृतसर रू

14-Ips-Officers-Transferred-In-Punjab-Sandeep-Goyal-Appointed-Dig-Ludhiana-Amritsar-Rural-Ssp-Removed-After-Majithia-Incident



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं