पंजाब। पंजाब में दोपहर के बाद अचानक मौसम बदल गया। जालंधर, अमृतसर और पठानकोट में तेज धूल भरी आंधी चली। जिससे अमृतसर में दुकान के बाहर लगा टेंट उड़ गया। इसके अलावा मानसा में तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने रात 8 बजे पूरे पंजाब में अलर्ट जारी किया है। इसमें मानसा, संगरूर, बरनाला, मालेरकोटला, बठिंडा, श्री मुक्तसर साहिब, फरीदकोट, मोगा, फिरोजपुर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, होशियारपुर, पटियाला शामिल हैं। यहां हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। इसके अलावा गरज-चमक के साथ बारिश, आसमानी बिजली गिरने की संभावना है।
Weather-In-Punjab-Suddenly-Changed-Strong-Dust-Storm-Hit-Tents-Were-Blown-Away-Entire-State-On-Alert-For-Next-3-Hours