September 17, 2026 19:31:15
अकाली दल ने करतारपुर साहिब कॉरिडोर पर डीजीपी के बयान के विरोध में दिनकर गुप्ता का पुतला जलाया

अकाली दल ने करतारपुर साहिब कॉरिडोर पर डीजीपी के बयान के विरोध में दिनकर गुप्ता का पुतला जलाया

-कांग्रेस को डीजीपी के बयान पर स्टैंड स्पष्ट करना चाहिए- गुरदीप सिंह गोशा

Feb23,2020 | Enews Team | Ludhiana

ई न्यूज़ पंजाब, लुधियाना। यूथ अकाली दल ने डीजीपी दिनकर गुप्ता के करतारपुर साहिब कॉरिडोर पर उनके बयान के लिए खिलाफ प्रदर्शन किया और उनका पुतला जलाया। युथ अकाली दल के जिलाध्यक्ष गुरदीप सिंह गोशा ने डीजीपी दिनकर गुप्ता के इस्तीफे की मांग की और कांग्रेस पार्टी से डीजीपी के बयान पर स्टैंड स्पष्ट करने को कहा । गोशा ने कहा कि डीजीपी दिनकर गुप्ता के बयान कि करतारपुर साहिब गलियारे में आतंकवादी बनाने की क्षमता है। बयान से पूरे सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। पहले मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर भी करतारपुर साहिब कॉरिडोर खोलने के खिलाफ बयान देते थे और अब उसी तर्ज पर डीजीपी के बयान ने साबित कर दिया कि कांग्रेस सरकार कभी भी करतारपुर साहिब कॉरिडोर नहीं खोलना चाहती थी। गुरदीप सिंह गोशा ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह, नवजोत सिंह सिद्धू और कांग्रेस के अन्य मंत्रियों ने करतारपुर साहिब का दौरा किया था और डीजीपी को स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वे आतंकवादी बन गए हैं। गुरदीप सिंह गोशा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने हमेशा सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत किया है, लेकिन अब अकाली दल कांग्रेस मंत्रियों और अधिकारियों के ऐसे बयानों को बर्दाश्त नहीं करेगा। विरोध प्रदर्शन में वरुण मल्होत्रा, रूबल ढल्ल, रमनदीप सिंह खालसा, अमनदीप सिंह, पारस, शेरी, जसवंत सिंह जस्सी, निखिल चौबरा, इशान शर्मा, करणवती दुगरी, निर्भय सिंह, गगनदीप सिंह विंकल, तरणदीप सिंह सनी और कई अन्य लोग शामिल हुए।

Youth-Akali-Dal-Protest

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं