ई न्यूज पंजाब, लुधियाना सीनियर पत्रकार और इंडिया न्यूज के बयूरो चीफ राजेश भाम्बी का आज सुबह दीप हॉस्पिटल में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार 3 मार्च दिन मंगलवार को दोपहर 1 वजे मॉडल टाउन एक्सटेंशन शमशानघाट में किया जायेगा। वे 63 साल के थे। कल शनिवार को इलाज के लिए उन्हें दीप हॉस्पिटल भर्ती करवाया गया था। वे पिछले कुछ समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे। राजेश भाम्बी मीडिया की दुनिया में स्तंभ के तौर पर जाने जाते थे और पंजाब के दिग्गज पत्रकारों में उनका नाम शुमार था। राजेश भाम्बी अपने पीछे दो बेटियां व बेटा छोड़ गए हैं। उनका बेटा लंबे समय से कनाडा में है और उसकी लुधियाना में वापसी पर ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा मीडिया जगत में रहते राजेश भाम्बी ने एएनआई, रायटर्स, पंजाब केसरी, हिंदुस्तान टाइम्स, इंडिया टुडे,द ट्रिब्यून सहित कई बड़े मीडिया समूह की अपनी सेवाएं देते रहे है। उनके निधन पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शोक प्रकट किया है और इसके अलावा शिरोमणि अकाली दल और भाजपा नेताओं की ओर से भी उनके निधन पर संवेदना प्रगट की जा रही है। करीब 1 साल पहले राजेश भाम्बी की ओर से डीएमसी हॉस्पिटल से बाईपास सर्जरी करवाई गई थी और उसके करीब 2 महीने बाद से वे किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने मीडिया के लिए अपना काम जारी रखा और और आखरी सांस तक मीडिया के जरिए अपनी खबर पब्लिक तक पहुंचाने का काम जारी रखा।
Senior Journalist Rajesh Bhabi No More