ई न्यूज़ पंजाब, लुधियाना इनकम टैक्स के इन्वेस्टिगेशन विंग ने पंजाब में मोहाली, भटिंडा और लुधियाना में रियल एस्टेट, बिल्डर्ज, तेल व यार्न एक्सपोर्टर कम्पनीज के 60 के करीब ठिकानों पर रेड की है, जिसमे डिपार्टमेंट को 100 करोड़ से अधिक की रूपये की अघोषित आय पकड़ में आई है। सूत्रों मुताबिक जिन कंपनियों को इनकम टैक्स ने अपना निशाना बनाया है, उन कंपनियों के बैंक खातों में मोटी ट्रांसजेक्शन चल रही थी। इस छापामारी में इन फर्मों के 26 लॉकर भी सील किए गए है। जबकि इनसे करीब एक करोड़ रूपये की ज्वैलरी, पचास लाख रूपये नकदी, प्रापर्टी व अन्य निवेश संबंधी काफी दस्तावेज जब्त किये है। इनकम टैक्स इन्वेस्टिगेशन विंग पंजाब, जम्मू व कश्मीर के प्रिंसिपल डायरेक्टर अवदेश कुमार मिश्रा के दिशा निर्देशा अनुसार ज्वाइंट डायरेक्टर अपुल जायसवाल व अन्य अधिकारियों की अगुवाई में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया और इंसमे 60 के करीब मुलाजिम जुटे हुए थे। जांच के दौरान काफी अनियमिततायें मिली है ।अभी ये छापेमारी जारी है और इसमें और भी बड़े खुलासे होने की बात कही जा रही है। मोहाली के प्रमुख होम लैंड ग्रुप, भटिंडा के ऑयल व नामी बिल्डर्स गोयल ग्रुप और लुधियाना के प्रमुख गर्ग एक्रेलिक के बिजनेस परिसर व इनके संचालकों के रिहायशी परिसरों पर एक साथ हुई छापे की कार्यवाही से इनसे लेन-देन करने वालों में भी हडकंप मचा है। इस छापामारी की पुष्टि करते इनकम टैक्स अधिकारी अपुल जायसवाल ने बताया कि अभी छापामारी जारी है और कुछ और अहम जानकारियां जल्द मिल सकती है।
Income-tax-department-raid-real-estate-builders-exporters-buisnessman