ई न्यूज पंजाब, लुधियाना कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे को देखते हुए पंजाब सरकार ने प्रदेश में सरकारी व प्राइवेट बसाें और बाहरी राज्यों से आने वाली बसों की आवाजाही कल से पूरी तरह से बंद करने के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके साथ साथ केंद्र सरकार ने इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी बाहरी देशों के हवाई जहाजों के आने पर भी रोक लगा दी गई है ।वीरवार को जारी आदेश के मुताबिक शुक्रवार से प्रदेश में बसें नहीं चलेंगी, वहीं किसी भी एक जगह पर 20 से ज्यादा लोग इकट्ठा नहीं हो सकते। इसके अलावा बोर्ड की परीक्षाएं भी रद्द कर दी गई हैं। हालांकि इससे पहले प्रदेश के तमाम बड़े धार्मिक स्थलों और मॉल्स वगैरह को 31 मार्च तक बंद रखने के आदेश जारी किए जा चुके हैं। अमृतसर के हरिमंदिर साहिब में इसके उलट श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती दिखाई दे रही है। मीटिंग में ये लिए गए फैसले पंजाब में कोरोना वायरस के कारण दहशत के मद्देनजर पंजाब सरकार ने वीरवार को बड़े फैसले किए हैं। कोरोना वायरस संक्रमण फैलने का खतरा देखते हुए पंजाब कैबिनेट की बैठक में राज्य में बोर्ड परीक्षाएं स्थगित करने का फैसला किया। साथ ही सार्वजनिक परिवहन भी बंद करने पर विचार किया गया। संभावना है कि शुक्रवार से पूरे राज्य में सरकारी और निजी बसों का संचालन बंद कर दिया जाएगा। राज्य में सभी होटल और रेस्टोरेंट बंद करने के आदेश भी दिए गए हैं। मंत्रियों की बैठक में इस बात पर भी फैसला लिया गया कि लोगों को घरों में रहने के लिए तैयार करना होगा। इसके अलावा सचिवों और सरकारी कार्यालयों में सार्वजनिक कामकाज बंद किए जाएंगे। पंजाब में सभी कमिश्नर, डीसी और एसएसपी को अपना स्टेशन न छोड़ने के आदेश दिए गए हैं। कोरोना इफैक्ट / पंजाब में बसों की आवाजाही बंद, 20 से ज्यादा लोग एक जगह जमा नहीं हो सकेंगे प्रदेश सरकार 5800 कैदियों को रिहा कर सकती है प्रदेश सरकार लगभग 5800 कैदियों को रिहा कर सकती है। पुष्टि करते हुए प्रदेश के जेल मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि राज्य सरकार ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट द्वारा देशभर की जेलों में बंद कैदियों के बारे में लिए स्वत: संज्ञान के बाद इस मुद्दे पर विचार शुरू किया है। विदेश से आए दो लोगों की मौत, एक ने की आत्महत्या सिडनी से आए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में नवांशहर जिले के कस्बा बलाचौर निवासी युवक ने आत्महत्या कर ली। एयरपोर्ट पर उसे प्रारंभिक जांच में बुखार मिला तो तुरंत आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कर सैंपल जांच के लिए भेजे गए। इसकी मौत के बाद कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि की बात की जा रही है। इसी बीच नौजवान ने बाहर भेजने का दबाव बनाया, लेकिन अस्पताल प्रशासन ने ऐसा नहीं किया तो वह अस्पताल की सातवीं मंजिल से कूद गया। इसी तरह 12 दिन पहले जर्मनी से वाया इटली लौटे नवांशहर जिले के गांव पठलावा पहुंचे 70 वर्षीय बुजुर्ग बलदेव सिंह की बुधवार सुबह मौत हो गई। वह दिल का मरीज था और सेहत विभाग द्वारा जारी विदेश से लौटे लोगों की घर में ही की जा रही निगरानी वाली लिस्ट में था।
Corona Virus New Advisory