September 17, 2026 22:53:56
फेसबुक पर लाइव हुए पुलिस कमिश्नर- तफरी करने को निकले ढाई सौ लोगों की गाड़ियां बंद, कारोना से लड़ाई ल

फेसबुक पर लाइव हुए पुलिस कमिश्नर- तफरी करने को निकले ढाई सौ लोगों की गाड़ियां बंद, कारोना से लड़ाई लड़ने को सोशल डिस्टेंस का दिया संदेश

पब्लिक के सवालों के भी दिए जवाब

Apr11,2020 | E News Team | Ludhiana

ई न्यूज़ पंजाब, लुधियाना प्रदेश में 1 मई तक लॉक डाउन बढ़ाए जाने के बाद आज लुधियाना के पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल लुधियाना पुलिस के फेसबुक पेज पर लाइव हुए और उन्होंने साफ कहा कि पुलिस आने वाले दिनों में कर्फ्यू की उल्लंघना करने वाले लोगों को सख्ती कर सकती है। उसके साथ-साथ उन्होंने शहरवासी के साथ अपील की कि वे सोशल डिस्टेंस बनाए रखें और लुधियाना पुलिस का पूरा सहयोग दें। इसके साथ-साथ उन्होंने बताया कि आज सुबह 5 बजे से लेकर सुबह 10 बजे तक अपनी गाड़ियों में बिना कर्फ्यू पास तफरी करने को निकले वालों की ढाई सौ गाड़ियों को बंद किया है। इसके साथ-साथ पिछले दिनों में कर्फ्यू की उल्लंघना करने वाले 850 लोगों पर एफ आई आर दर्ज की गई है। सीपी ने इस मौके पर साफ किया कि सोशल मीडिया पर फेक न्यूज़ डालने वाले एडमिन और इसे फॉरवर्ड करने वालों पर भी एफआईआर दर्ज की जा रही है। इस दौरान पुलिस कमिश्नर ने मंहगे रेट पर सब्जी बेचने वालों पर एक्शन लेने के लिए हेल्पलाइन नंबर और कर्फ्यू पास बनाने के लिए ऑनलाइन ईमेल आईडी भी शहर वासियों को बताई। इसके साथ-साथ उन्होंने इस दौरान लोगों के कमेंट के जरिए आ रहे सवालों के जवाब भी पब्लिक को दिए और उनकी कई संशय भी दूर किए। पुलिस कमिश्नर ने यह भी साफ किया जिन लोगों लोगों के गाड़ियां आज पकड़ी गई हैं वह अब कर्फ्यू के बाद ही छोड़ी जाएंगी। इस दौरान उन्होंने लोगों से यह भी शिकायत की कि वे बैंक या एटीएम में जब पैसे निकलवाने जाए तो सोशल डिस्टेंस का जरूर ख्याल रखें।

Ludhiana Police Commissioner Live On Ludhiana Police Facebook Page



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं