रेड रोड प्लेवे स्कूल के छात्र तीन वर्षीय हितार्थ शर्मा ने क्लीन हैंड सेफ होम प्रतियोगिता को सबसे अधिक लाइक एंव कमेंट्स प्राप्त कर जीती। यह प्रतियोगिता स्कूल की ओर से बच्चों के माध्यम से सोशल मीडिया के जरिए लोगों को कोरोना के प्रति सावधानियों को लेकर जागरूक करने को करवाई गई थी। इस प्रतियोगिता में स्कूल के नन्हें मुन्ने बच्चों ने अपने अपने अंदाज में विडियों के जरिए सोशल मीडिया पर संदेश दिया। इस दौरान बच्चों ने हैंडवाश, दूरी बनाए रखने, सफाई रखने और गो कोरोना जैसी जानकारियां प्रदान की। स्कूल प्रिंसिपल शैली जुनेजा और वाईस प्रिंसिपल श्रेया जुनेजा ने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिता से बच्चों के माध्यम से समाज को अच्छा संदेश देने का प्रयास किया। सभी बच्चों और उनके अभिभावकों ने बेहतर संदेश देने में अहम रुप से काम किया। हितार्थ शर्मा ने सबसे तय समय रविवार शाम 7 बजे तक अधिक लाइक और कमेंट्स लेकर इस प्रतियोगिता में अव्वल स्थान प्राप्त किया। स्कूल प्रबंधन भविष्य में भी इस तरह की एक्टीविटी आयोजित करता रहेगा, ताकि समाज को अच्छी दिशा देने में बच्चे भूमिका निभाएं।
Red Road Playway School