तीन नंबर डिविजन के तहत आते क्वालिटी हाउस फास्ट फूड कार्नर के मालिक गगनदीप सिंह देव द्वारा घर में फंदा लगाकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी पुलिस कर्मी जगगा व सोनू कपूर स्कूटरा वाला पर आईपीसी की धारा 307, 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस संबंधी मृतक के भाई महाराज सिंह निवासी डा. हंस राज वाली गली ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके भाई गगनदीप ने सोनू कपूर से पैसे उधार लिये थे तथा आरोपी वह तथा आरोपी जगगा मिलकर उसके भाई को पिछले काफी दिनों से तंग परेशान कर रहे थे। 14 अप्रैल को उसके भाई ने उक्त आरोपियों से तंग आकर अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले मेें मृतक की एक आडियो क्लीप भी सामने आई है। उधर, इस मामले में आज कांग्रेस विधायक सुरेंद्र डावर व लिप एमएलए सिमरजीत सिंह बैंस ने पीडि़त परिवार से मुलाकात की। बैंस ने मांग की कि आरोपियों की तुरंत गिरफतारी हो और पीडि़त परिवार को पचास लाख रूपये की मदद की जाये। इस बारे में एसीपी वरियाम सिंह ने कहा कि पुलिस कर्मी पर मामला दर्ज कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी
Fasd Food Corner Owner Suicide Case Police Registred Fir