ई न्यूज़ पंजाब, लुधियाना आखिर जिला प्रशासन की ओर से आज शाम को 6:00 बजे से रेस्टोरेंट और स्वीट शॉप खोलने के अपने आदेश वापस ले लिए हैं, हालांकि जिला प्रशासन ने इससे पहले एक एक्सपेरिमेंट के तौर पर आज शाम 6:00 बजे से होम डिलीवरी के लिए रेस्टोरेंट खोले जाने के आदेश जारी किए थे। गौर हो कि ई न्यूज़ चैनल की ओर से दिल्ली में पिज़्ज़ा डिलीवरी ब्वॉय का कोरोना पोस्टिव केस आने से वहां के प्रशासन और स्थानीय लोगों की बड़ी मुश्किलों का खुलासा किया था और इसे भापते हुए जिला प्रशासन की ओर से अपने पहले दिए गए आदेशों को रद्द करते हुए रेस्टोरेंट में स्वीट शॉप को बंद रखने के आदेश जारी कर दिए गए है।
Restaurant And Sweet Shop Opening Order Cancelled