पंजाब में कोरोना के आज एक साथ 11 नए केस सामने आए हैं । कोरोना के 11 नए केसों में छह केस जालंधर से सामने आए हैं । जबकि गुरदासपुर के एक मरीज की अमृतसर में इलाज दौरान मौत भी हो गई। स्वास्थ्य विभाग पंजाब द्वारा जारी मेडीकल बुलेटिन के अनुसार राज्य में अभी तक 5524 सैंपलों की जांच रिपोर्ट में 197 पॉजिटिव पाये गए जबकि 4727 नेगेटिव पाये गए। 600 जांच रिपोर्ट का अभी इंतजार है। इनमें 29 मरीज ठीक हो चुके है। जिसके बाद एक्टिव केस 154 है। इनमें तीन आक्सिजन व दो वेंटिलेटर सपोर्ट पर है। राज्य में अब तक 14 मरीजों की मौत हो चुकी है। आज आये मामलों में पटियाला से 3, पठानकोट में 2 व जालंधर मेेंं 6 नये पॉजिटिव केस सामने आये है। आज दो पाजिटिव मरीज ठीक भी हुए। डिस्ट्रिक्ट के आंकडों के अनुसार आज तक एसएएस नगर में 56 (6 ठीक, 2 मौत), जालंधर में 31 (4 ठीक, 2 मौत), पठानकोट में 24 (1 मौत), एसबीएस नगर में 19 (15 ठीक, 1 मौत), अमृतसर मेें 11 (2 मौत), लुधियाना में 11 (1 ठीक, 2 की मौत), मानसा में 11, होशियारपुर में 7 (2 ठीक, 1 मौत), पटियाला में 6 (1 ठीक), मोगा में 4, फरीदकोट में 3, रोपड़ 3 (1 की मौत), संगरूर में 3, बरनाला में 2 (1 मौत), फतेहगढ़ साहिब में 2, कपूरथला में 2, मुक्तसर मेें 1 व गुरदासपुर में 1 (जिसकी आज मौत हो चुकी है) मरीज सामने आये है।
Corona Bulletin Punjab Update