September 18, 2026 22:15:57
गेहूं का एक-एक दाना खरीदा जायेगा - भारत भूषण आशु

गेहूं का एक-एक दाना खरीदा जायेगा - भारत भूषण आशु

किसानों की सुविधा के लिए खरीद केन्द्रों की संख्या 1820 से बढ़ाकर 3900 की

Apr16,2020 | Yashpal Sharma | Ludhiana

चंडीगढ़/खन्ना/मुल्लांपुर (लुधियाना), 16 अप्रैल पंजाब के खाद्य, सिविल सप्लाई और उपभोक्ता मामले विभाग के कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु ने किसानों को भरोसा दिया है की उनकी फसल का एक -एक दाना खरीदा जायेगा। किसानों को घबराने की जरूरत नहीं, क्योंकि खरीद कामों की वह निजी तौर पर निगरानी रख रहे हैं। उन्होंने आज लोकसभा मेंबर डॉ. अमर सिंह, विधायक स. गुरकीरत सिंह कोटली, खाद्य सिविल सप्लाई और उपभोक्ता मामले विभाग की डायरेक्टर श्रीमती अनिंदिता मित्रा, पंजाब मंडी बोर्ड के उप-चेयरमैन श्री विजय कालरा समेत खन्ना की दाना मंडी में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। आशु ने जानकारी देते हुए बताया की पंजाब सरकार द्वारा किसानों की सुविधा के लिए और खरीद कामों को बिना किसी परेशनी के पूरा करने के लिए राज्य में खरीद केन्द्रों की संख्या 1820 से बढ़ाकर 3900 कर दी गई है। इसके अलावा डिप्टी कमिश्नरों को जरूरत के मुताबिक और खरीद केंद्र निर्धारित करने का अधिकार भी दिया गया है। आशु ने बताया की मौजूदा स्थिति के चलते कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा खरीद कामों को सुचारू तरीकेे से पूरा करने के लिए सभी पुख्ता प्रबंध किये हुए हैं। भारतीय खाद्य निगम (एफ.सी.आई.) समेत सभी खरीद एजेंसियां 1925 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से गेहूं की खरीद करेंगी। उन्होंने बताया की कृषि और किसान कल्याण विभाग, पंजाब द्वारा इस बार राज्य की मंडियों में 135 लाख मीटरिक टन गेहूं की आमद होने की संभावना बतायी गई है। जिसको ध्यान में रखते हुए अलग -अलग खरीद एजेंसियों के लिए खरीद का हिस्सा / लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है, जिसके अनुसार पनग्रेन 26 प्रतिशत (35.10), मार्कफैड्ड 23.50 प्रतिशत (31.72), पनसप 21.50 प्रतिशत (29.02), वेयरहाऊस 14 प्रतिशत (18.90) और भारतीय खाद्य निगम 15 प्रतिशत (20.25) की खरीद करेगा। किसानों को योजनाबद्ध तरीकेे से मंडियों में लाने के लिए इस बार टोकन व्यवस्था की शुरुआत की गई है। इसके अलावा इस बार मंडियों में सामाजिक दूरी की हिदायतों को लागू कराने के लिए हर संभव कदम उठाया जा रहा है। इसलिए 30 गुना 30 फूट के 2फूट की दूरी पर डिब्बे बनाए गए हैं। गेहूं इन डिब्बों में ही उतारा जा सकता है। इसके अलावा गेहूं की बोली का समय भी प्रातकाल 10 बजे से शाम 6बजे तक है। उन्होंने बताया की कोविड 19 को फैलने से रोकनेे के लिए ट्रांसपोर्टेशन के ठेकेदार द्वारा मजदूरों को मास्क मुहैया करवाए जा रहे हैं। खरीद एजेंसियों और मंडी बोर्ड अधिकारियों द्वारा भी मजदूरों का अच्छा स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए यत्न किये जा रहे हैं। आढ़तियों द्वारा किसानों और मजदूरों को सैनीटाईजर और मास्क आदि मुहैया करवाए जा रहे हैं। सभी खरीद केन्द्रों में जरूरत के मुताबिक बारदाना मुहैया करवा दिया गया है। आशु ने यह भी भरोसा दिलाया की सभी किसानों को उनकी फसल की अदायगी 48 घंटों में ही करवायी जायेगी और सरकारी खरीद कार्य 15 जून, 2020 तक जारी रहेंगे।

Every Single Food Grain Would Be Procured



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं