September 17, 2026 21:58:04
संकट की इस घड़ी में देश को खाद्य सुरक्षा प्रदान करने में अहम भूमिका निभा रहा पंजाब-आशु

संकट की इस घड़ी में देश को खाद्य सुरक्षा प्रदान करने में अहम भूमिका निभा रहा पंजाब-आशु

पंजाब को स्पैशल ट्रेनें मुहैया करवाने के लिए एफ.सी.आई. के सी.एम.डी. श्री डी.वी. प्रसाद का खाद्य मंत्र

Apr22,2020 | Yashpal Sharma | Chandigarh

कोरोना वायरस के मद्देनजऱ राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के दौरान देश-वासियों को खाद्य सुरक्षा मुहैया कराने में पंजाब राज्य अहम भूमिका निभा रहा है। उक्त प्रगटावा आज यहाँ पंजाब के खाद्य एवं सिविल सप्लाई मंत्री भारत भूषण आशु द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि देश की बड़ी आबादी का पेट भरने के लिए आज पंजाब राज्य के विभिन्न हिस्सों में स्थित विभिन्न गोदामों से 50 विशेष माल गाडिय़ों द्वारा 1.25 लाख मीट्रिक टन गेहूँ और चावल भेजे गए हैं। भेजे गए अनाज में 1,02,500 मीट्रिक टन चावल और 22,500 मीट्रिक टन गेहूँ भेजी गई है। उन्होंने कहा कि देश में लॉकडाउन के लागू होने से लेकर अब तक पंजाब राज्य से 759 स्पैशल ट्रेनों द्वारा 13.5 लाख मीट्रिक टन चावल और 5.47 लाख मीट्रिक टन गेहूँ अन्य राज्यों को भेजी जा चुकी है। आशु ने पंजाब को स्पैशल ट्रेनें करवाने के लिए एफ.सी.आई. के सी.एम.डी. श्री डी.वी. प्रसाद का विशेष रूप से धन्यवाद करते हुए कहा कि इन स्पैशल ट्रेनों के द्वारा भेजे गए अनाज के स्वरूप जहाँ लोगों को लॉकडाउन के दौरान भर पेट भोजन मिलेगा, साथ ही पंजाब राज्य के चावल गोदामों की स्टोरेज की समस्या भी हल हो गई है। उन्होंने कहा कि जुलाई 2020 तक पंजाब राज्य के चावल गोदामों में 38 लाख मीट्रिक टन चावल स्टोर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन विशेष माल गाडिय़ोंं में अनाज लादने के मौके पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हिदायतों की यथावत पालना की गई।

Punjab Plays Vital Role In Providing Food Security To The Country

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं