ई न्यूज पंजाब, लुधियाना कोराेना पीड़ित डिस्ट्रिक्ट मंडी आफिसर जसबीर कौर की बेटी नवदीप कौर (बीडीपीओ) भी कोरोना पाजिटिव पाई गई है। उसे इलाज के लिए लुधियाना सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। नवदीप कौर दोराहा में बतौर बीडीपीओ तैनात है और थरीके के सेट्रल टाउन इलाके में रहती हैं। अब जिला व पुलिस प्रशासन की ओर से नवदीप कौर के परिवारिक सदस्यों को क्वारनटाइन कर दिया है और नवदीप कौर जुडे़ नजदीकियों की भी पूरी जानकारी जुटाने में लगी हुई। वहीं हेल्थ डिपार्टमेंट की ओर से आज कुल 111 शकी लोगों के सैंपल कोराेना जांच के लिए भेजे हैं। आज का एक कोरोना पाजिटिव केस को मिला कुल 20 सैंपल अब तक कोरोना पाजिटिव आ चुके हैं।
One More Corona Positive Case In Ludhiana