September 18, 2026 23:21:16
मुख्यमंत्री ने उद्योग विभाग और डिप्टी कमीशनरों को योग्य उद्योगों को खोलने के लिए 12 घंटे के अंदर मंज

मुख्यमंत्री ने उद्योग विभाग और डिप्टी कमीशनरों को योग्य उद्योगों को खोलने के लिए 12 घंटे के अंदर मंजूरियां और क्रफयू पास देने की हिदायत

Apr24,2020 | Yashpal Sharma | Ludhiana

संकट की इस घड़ी में अपनी सरकार की तरफ से उद्योग को पूरा समर्थन देने का भरोसा देते हुये पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने उद्योग विभाग और डिप्टी कमीशनरों के अधीन काम कर रहे जि़ला उद्योग केन्द्रों को सभी योग्य औद्योगिक इकाईयों को फिर खोलने के लिए उनकी तरफ से अप्लाई करने के 12 घंटे के अंदर ज़रूरी मंजूरियां और क्रफयू पास मुहैया करवाने के हुक्म दिए हैं। कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने उनको यह भरोसा भी दिया कि वह उद्योग के लिए केंद्रीय सहायता का मुद्दा प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के पास सोमवार को बुलायी गई सभी मुख्यमंत्रियों की वीडियो कॉन्फ्ऱेंस के दौरान उठाएंगे। एक वैबीनार जिसमें औद्योगिक घरानों के तकरीबन 100 दिग्गजा़ें, विदेशी राजदूतों /नीतिवानों और अन्यों ने हिस्सा लिया, के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने पहले ही केंद्र सरकार को इस मुश्किल समय में उद्योग की सहायता के लिए नवीन और ठोस हल ढूँढने की विनती की थी जिससे वह मज़दूरों और कामगारों को वेतनों का भुगतान जारी रख सकें। उन्होंने इस मुद्दे पर भागीदारों की तरफ से ज़ाहिर की गई चिंता के जवाब में कहा कि उद्योग निरंतर वेतन का भुगतान नहीं कर सकते। कैप्टन अमरिन्दर ने अफ़सोस ज़ाहिर करते हुये कहा कि केंद्र से राज्य को अपना हिस्सा नहीं मिल रहा और केंद्र ने शराब की बिक्री की आज्ञा देने सम्बन्धी राज्य की विनती को भी रद्द कर दिया है जिससे 6200 करोड़ रुपए के राजस्व का नुक्सान हुआ है। उन्होंने ज़ोर देते हुये कहा कि केंद्र को मुआवज़ा देना पड़ेगा और आगे कहा कि वह यह मसले सोमवार को प्रधान मंत्री के साथ वीडियो कान्फ्ऱेंस के दौरान उठाएंगे और शराब कारोबार को फिर खोलने का मुद्दा भी उठाएंगे जिससे राजस्व जुटाया जा सके। उन्होंने कहा कि पंजाब एक छोटा सा राज्य है और केंद्र सरकार राज्य से जी.एस.टी और शराब की बिक्री से बिना मौजूदा संकट से जुझने की उम्मीद कैसे कर सकती है। मुख्यमंत्री ने उद्योग को भारत सरकार के स्पष्टीकरण से भी अवगत करवाया कि यदि कोई मज़दूर कोविड -19 से प्रभावित पाया जाता है तो किसी भी औद्योगिक इकाई के विरुद्ध कोई दंडात्मक कार्यवाही नहीं की जाऐगी। इस सम्बन्ध में उद्योग की चिंता के जवाब में कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने पहले उद्योग विभाग को केंद्र के पास इस मामले को ज़ोर से उठाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद केंद्रीय गृह सचिव ने स्पष्ट किया कि दिशा-निर्देशों में ऐसे मामलों में कोई दंडात्मक कार्यवाही या एफआईआर दर्ज करने का आदेश नहीं दिया गया है। मुख्यमंत्री ने उद्योग को यह भी भरोसा दिलाया कि पंजाब सरकार की तरफ से उनकी काम करने वाली जगह पर किसी कोविड -पॉज़ेटिव मामलों सामने आने पर उद्योगों पर और उनके कार्यकारी समूहों पर कोई अपराधिक जुर्माना लगाने का न तो कोई इरादा है और न ही कोई निर्देश है। हालाँकि, मुख्यमंत्री ने उनसे अपील की है कि वह कोरोनावायरस के फैलाव को रोकने के लिए सभी सेहत और डाक्टरी सुरक्षा प्रोटोकोलों की पालना करें। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उद्योग को कोविड संकट के विरुद्ध पंजाब की लड़ाई का एक ज़रूरी हिस्सा बताते हुये मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को उद्योग फिर खोलने और काम शुरू करने के लिए सहायता और सहूलतें देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केंद्र की तरफ से काम करने की शर्तों के अनुसार यदि उद्योग कर्मचारियों को भोजन और रहने के लिए मुहैया करवाते हैं तो वह दिशा-निर्देशों के अनुसार काम कर सकते हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि औद्योगिक इकाई को चलाने की मंज़ूरी देने वाले सभी आदेश श्रम, पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभाग को भेजे जाने चाहिएं जिससे औद्योगिक इकाईयों को कोई परेशान न करे। कैप्टन अमरिन्दर ने औद्योगिक इकाईयों से अपील की कि वह पेश मुश्किलों सम्बन्धी तुरंत सम्बन्धित डी.सी. या उद्योग मंत्री और विभाग के सीनियर अधिकारियों को बताएं। उन्होंने कहा कि अगर किसी सप्लाई कड़ी की मुश्किलों के कारण कोई भी औद्योगिक इकाई काम नहीं कर सकती, तो उनको काम बंद करने की इजाज़त दी जायेगी परन्तु सरकार ऐसी मुश्किलों को हल करने के लिए सभी यत्न करेगी।

Curfew Passes For Reopening To Eligible Industry Within 12 Hour



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं