September 17, 2026 21:06:54
ताजपुर रोड सीईटीपी साइट से सेंट्रल जेल में नशे का सामान फैंकते युवक काबू

ताजपुर रोड सीईटीपी साइट से सेंट्रल जेल में नशे का सामान फैंकते युवक काबू

Apr26,2020 | Yashpal Sharma | Ludhiana

ताजपुर रोड पर सेंट्रल जेल की जमीन के साथ बन रहे ताजपुर रोड 50 एमएलडी सीईटीपी वाली जगह से जेल में दो नशीले सामान पैकेट फैंकते एक युवक को काबू किया गया है। माैके पर नारकोटिक सैल व जेल प्रशासन का स्टाफ पकडे़ गए युवक से पूछताछ करने में जुटा है और इस पैकेट में क्या सामान है, इसकी भी पड़ताल की जा रही है। ये पूरी घटना आज दोपहर बाद करीब 4.30 बजे की है, जब एक युवक ताजपुर सीईटीपी के गेट से अंदर एंट्री कर गया और इसके बाद जेल की दीवार के पास पहुंच वहां से एक कपडे़ में बांध दो पैकेट जेल एरिया में फैकने की कोशिश में जुट गया। गौर हो कोविड 19 के चलते सीईटीपी निर्माण का काम ठप पड़ा हुआ है और ऐसे में मौके पर मौजूद एक सिक्योरिटी गार्ड व लेबर कर्मियों ने उक्त युवक को काबू कर लिया। इस दौरान पकड़ा गया युवक उक्त सिक्योरिटी गार्ड को भी धमकाने लगा। जब उससे पूछताछ करने पर उसने मुंह नहीं खोला तो इस संबंधी जेल के सामने मौजूद पुलिस चौकी को इसकी सूचना दी गई। जिस पर चौकी व जेल से पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। इस बारे में अधिक जानकारी देते पंजाब डायर्स एसोसिएशन के महासचिव बॉवी जिंदल ने बताया कि पकड़ा गया आदमी कुछ नशीला पदार्थ जेल में फैंकने की कोशिश कर रहा था और इस आदमी ने हमारे स्टाफ काे भी खूब धमकाया। उन्होंने बताया कि पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

A Men Arrest In Tajpur Cetp Site

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं