डेराबस्सी के गांव जवाहरपुर में एक ओर बुजुर्ग की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आने से फिर हडकंप की स्थिति पैदा हाे गई है। गौर हाे कि पहले से डेरा बस्सी हॉट स्पॉट बना हुआ है और अब सुबेग सिंह नाम के 60 साल के बुजुर्ग की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आने से प्रशासन की मुशिकलें बढ़ गई है। इस एक नए कोरोना पाजिटिव केस से मोहाली में कोरोना पाजिटिव की तादाद 65 पर पहुंच गई, जिसमें जवाहरपुर गांव के 39 केस हैं। इस केस की पुष्टि सिविल सर्जन डा. मंजीत सिंह की ओर से की गई है।
One More Corona Case In Jawahar Nager Mohali