ई न्यूज़ पंजाब, लुधियाना। कई दिनों से कोरोना के पॉजिटिव मरीजों को लेकर शांत चले आ रहे लुधियाना जिले में कोरोना ने अपना कहर बरपा दिया है और आज एक ही दिन में कोरोना के 11 नए केस सामने आए है। ये कोरोना पॉजिटिव केस नादेड साहिब श्रद्धालुओं और कोटा से लौटे स्टूडेंट्स से संबंधित है। प्रशासन और हेल्थ डिपार्टमेंट की और से एक दिन पहले इनके सैंपल जांच को भेजे थे, जिसमे आज 11 केस पॉजिटिव आ गए है। इनमे 7 श्री हजूर साहिब से लौटे यात्री है और 4 कोटा से लौटे स्टूडेंट्स है। इन सैंपल रिपोर्ट के पॉजिटिव आने के बाद लुधियाना में हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई है गौर हो कि इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से भी नांदेड़ साहिब श्री हजूर साहिब और कोटा से लौटे लोगों को 14 दिन क्वारंटाइन में रखने की आदेश जारी किया जा चुका है। नए पॉजिटिव केस की पुष्टि सिविल सर्जन राजेश बग्गा ने की है।
11 New Corona Case In Ludhiana