जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने स्थानीय लोगो से आग्रह किया कि वह एक मई को अपने-अपने घरों की छतों पर राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर मोदी सरकार की तरफ से कोरोना वायरस के प्रकोप से बचने के लिए पंजाब सरकार को राहत पैकेज न देने का विरोध करें। अश्वनी शर्मा ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आशा कुमारी व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने राज्य की जनता से उक्त आहवान किया है। उन्होने कहा कि केंद्र सरकार ने कोरोना से बचाव के प्रबंधों को सुचारु रुप से चलाने के लिए राज्य सरकार की तरफ से मांगे 20 हजार करोड़ रुपये के राहत पैकेज की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया। राहत पैकेज तो दूर की बात केंद्र सरकार ने राज्य सरकार के हिस्से का करोड़ो रुपये की जीएसटी भी मुसीबत की घड़ी में वापिस नहीं लौटाई। जबकि राज्य सरकार को लाकडाउन के चलते प्रतिमाह 3360 करोड़ के राजस्व का नुक्सान हो रहा है। आर्थिक तंगी से निपटने के लिए राज्य सरकार ने केंद्र सरकार से पैकेज की मांग की थी। मगर केंद्र सरकार ने राज्य में कांग्रेस सरकार के साथ पक्षपात करते हुए इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया। अश्वनी शर्मा ने राज्य खास कर लुधियाना की जनता से निवेदन किया कि वह एक मई को अपने अपने घरों की छतों पर राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर केंद्र सरकार के समक्ष राहत न देने की आवाज पंहुचाए। उन्होने कहा कि जिसा कांग्रेस ज्यादा से ज्यादा लोगो तक राष्ट्रीय ध्वज पंहुचाने के प्रंबध करेगी।
Congress Leader Ashwani Sharma Says