September 17, 2026 21:02:11
कांग्रेस शासन में अन्नदाता किसान मंडियों में परेशान व मतदाता भूखे पेट सोने को है मजबूर : देबी

कांग्रेस शासन में अन्नदाता किसान मंडियों में परेशान व मतदाता भूखे पेट सोने को है मजबूर : देबी

Apr30,2020 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। कोरोना संकट में देश का अन्नदाता किसान मंडियों में गेंहू की फसल की बेकदरी से परेशान है और कांग्रेस सरकार को सतासीन करने वाला मतदाता कफ्र्यू में दो वक्त की रोटी न मिलने से भूखे पेट सोने का मजबूर है। उपरोक्त आरोप पंजाब भाजपा के कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी ने कोरोना संकट के दौरान पंजाब की मंडियो में किसानों की फसल की ब्रिकी ढंग से न होने व राज्य सरकार की तरफ से गरीब वर्ग को राशन उपलब्ध करवाने के लिए जारी किए हैल्पलाइन नंबरो पर संपर्क करने के बावजूद चार-चार दिन तक लोगो को राशन न मिलने पर देते हुए लगाए। देबी ने कहा कि पंजाब में सतासीन कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री पिछले 35 दिनों से जनता को कफ्र्यू के दौरान भोजन पंहुचाने व किसानों की फसल को बिना रुकावट खरीदने के बड़े-बड़े दावे कर रहे है। मगर हकीकत में न तो किसानों की फसल समय पर उठाई जा रही है,और न ही मध्यमवर्गीय परिवारों तक दो वक्त की रोटी का राशन पंहुचाया जा रहा है। अगर किसी जगह राशन पंहुच भी रहा है तो वह सताधारी पक्ष के विधायक व पार्षदों के चहेते गैर जरुरतमंद लोगो के घरों तक पंहुच रहा है। भाजपा नेता ने कहा कि कोरोना संकट के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की तरफ से भेजी गई करोड़ो रुपये की सहायता राशि और आटा,दाल व चावल भी राज्य सरकार मध्यम व करीब वर्ग के लोगो तक पंहुचाने में असफल रही है।

Bjp Leader Gurdev Sharma Devi

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं