एनजीओ नौजवान सभा सोसाइटी की ओर से लगातार समाजसेवा के कार्य जारी हैं। इसी कड़ी में एनजीओ की ओर से गुरु नानक स्टेडियम में ड्यूटी दे रहे पुलिस मुलाजिमों, ट्रैफिक मार्शल्स और वॉलंटियर्स के लिए चाय-बिस्कुट का लंगर लगाया गया। इसके साथ ही चौक-चौराहों में तैनात वॉलंटियर्स तक भी चाय-बिस्कुट पहुंचाई। इस दौरान ट्रैफिक मार्शल के शहरी-देहाती इंचार्ज मनदीप केशव ने नौजवान सभा सोसाइटी के हर्ष बारी और उनकी टीम का धन्यवाद किया। इस अवसर पर अजय धोनी, विजय सिंह, रॉकी आदी, हरीश सिंगला, अर्जुन बांसल, सार्थक खन्ना, आदित्य, रोहित बजाज और मोहित मेहता भी मौजूद रहे।
Naujawan Sabha Organized A Langer