September 18, 2026 23:21:27
पंजाब को दाल की सप्लाई देने में केंद्र सरकार कर रही है बिना वजह देरी-आशु

पंजाब को दाल की सप्लाई देने में केंद्र सरकार कर रही है बिना वजह देरी-आशु

नाफेड से पंजाब को अलॉटड कोटे में से 50 फ़ीसदी दाल की डिलीवरी प्राप्त होनी बाकी

May9,2020 | Yashpal Sharma | Chandigarh

पंजाब को दाल की सप्लाई में केंद्र सरकार द्वारा बिना वजह देरी की जा रही है, जिस कारण राज्य में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अधीन आने वाले लाभपात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उक्त प्रगटावा आज यहाँ पंजाब के खाद्य एवं सिविल सप्लाई मंत्री श्री भारत भूषण आशु ने किया। उन्होंने कहा कि राज्य को नाफेड से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अधीन और प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत 10,800 मीट्रिक टन दाल प्राप्त होनी थी। इस दाल की जल्द सप्लाई को यकीनी बनाने के लिए अप्रैल के पहले सप्ताह में ही नाफेड को पत्र लिख दिया गया था, परंतु बीती रात तक पहुँची दाल समेत राज्य को 5565.94 मीट्रिक टन उड़द की दाल ही प्राप्त हुई है। दाल की ढीली सप्लाई के कारण पटियाला कलस्टर के अधीन आने वाले जिलों के लाभपात्रियों को गेहूँ और दाल का वितरण न होने के कारण कोविड-19 के कारण पैदा हुई स्थिति में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है और राज्य सरकार द्वारा इन लोगों की मुश्किलों को दूर करने के लिए भरपूर यत्न किए जा रहे हैं। आशु ने कहा कि दाल की ढीली सप्लाई सम्बन्धी विभाग ने केंद्र सरकार के खाद्य एवं सिविल सप्लाई विभाग को 30 अप्रैल 2020 को पत्र लिख कर यह मामला उठाया था और विनती की थी कि दाल की डिलीवरी में तेज़ी लाई जाये क्योंकि राज्य को 30 अप्रैल तक कुल 10,800 मीट्रिक टन दाल में से सिफऱ् 2646 मीट्रिक टन दाल ही प्राप्त हुई थी। पटियाला कलस्टर के अधीन आने वाले जिलों में साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर, रूपनगर, फतेहगढ़ साहिब और संगरूर के लाभपात्रियों को गेहूँ और दाल के वितरण की सुस्त रफ़्तार संबंधी बताते हुए आशू ने कहा कि इस कलस्टर को 2189.11 मीट्रिक टन दाल की डिमांड के मद्देनजऱ 2 मई 2020 आखिरी बार प्राप्त हुई डिलीवरी समेत सिफऱ् 900 मीट्रिक टन दाल ही प्राप्त हुई है और 2 मई के बाद पटियाला में दाल की डिलीवरी प्राप्त नहीं हुई। उन्होंने बताया कि राज्य के पाँच डेज़ीगनेटड जिलों, जिनमें पटियाला, बठिंडा, लुधियाना, अमृतसर और जालंधर शामिल हैं, की जिलावार वितरण 1-04 -2020 नाफेड को भेज दी गई थी। आशू ने यह भी बताया कि राज्य को दाल की पहली खेप 17 मीट्रिक टन लुधियाना और 25 मीट्रिक टन जालंधर में 13 अप्रैल 2020 को मिली थी। खाद्य मंत्री ने कहा कि राज्य को अभी तक 50 फ़ीसदी दाल प्राप्त होनी बाकी है।

Union Government Delaying Supply Of Pulses To Punjab Without Any Reason



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं