September 17, 2026 19:33:58
डिपू होल्डरों के हितों की हमेशा रक्षा की-आशु

डिपू होल्डरों के हितों की हमेशा रक्षा की-आशु

केंद्र द्वारा भेजी जा रही है निम्र स्तर की उड़द दाल

May10,2020 | Yashpal Sharma | Chandigarh

चंडीगढ़, 10 मई: शिरोमणि अकाली दल द्वारा डीपू होल्डरों के हितों की रक्षा न करने सम्बन्धी लगाए गए दोषों को सिरे से $खारिज़ करते हुए पंजाब के खाद्य एवं सिविल सप्लाई मंत्री भारत भूषण आशु ने आज यहाँ कहा कि कांग्रेस पार्टी की कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा डीपू होल्डरों के हितों की हमेशा रक्षा की गई है। पंजाब के लोगों द्वारा बुरी तरह से नकार दी गई पार्टी द्वारा बेबुनियाद इल्ज़ाम लगा कर अपनी राजनीति चमकाने की की गई कोशिश का तीखे शब्दों में जवाब देते हुए श्री आशु ने कहा कि इस पार्टी की अब आदत ही बन गई है कि हमेशा ही झूठे इल्ज़ाम लगाते रहना। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के दौरान डीपू होल्डरों द्वारा मुख्य तौर पर जो माँगें उठाइ गई थीं, उनमें से पहली माँग के अनुसार उनको सैनेटाईजऱ, मास्क और दस्ताने मुहैया करवा दिए गए थे और बीमे और कुछ अन्य माँगों सम्बन्धी डीपू होल्डरों की सहमति के साथ तारीख़ 11 मई, 2020 को प्रात:काल 11:00 बजे अनाज भवन चंडीगढ़ में मीटिंग रखी गई है। उन्होंने कहा कि कपूरथला में सरकारी गेहूँ के वितरण के मौके पर डीपू होल्डर के भाई अनिल महाजन की मारपीट के कारण हुई मौत के तुरंत बाद राज्य में ऐसी घटना को फिर घटने से रोकने के लिए पंजाब राज्य के समूह जिलों के प्रशासन को आदेश जारी कर दिए थे कि सरकारी गेहूँ के वितरण के मौके पर सुरक्षा के पुख़्ता इंतज़ाम किए जाएँ और स्वास्थ्य विभाग द्वारा देह से दूरी सम्बन्धी जारी नियमों की पालना को यकीनी बनाया जाए। उन्होंने इस मौके पर यह भी बताया कि नेफेड द्वारा जो उड़द की दाल पी.एम.जी.के.ए.वाई. के अधीन भेजी जा रही है, वह बहुत निम्र स्तर की है। जिसके कारण विभाग ने दाल के कई ट्रक वापस भी भेज दिए हैं और कुछ स्थानों पर दाल को साफ़ करके बाँटा जा रहा है। शिरोमणि अकाली दल को चुनौती देते हुए आशु ने कहा कि यदि अकाली दल सचमुच ही पंजाब के लोगों और डीपू होल्डरों के हितों की चिंता करता है, तो वह केंद्र सरकार द्वारा बिना वजह दाल भेजने में की जा रही देरी और निम्र स्तर की दाल का मुद्दा उठाएं।

Bharat Bhushan Ashu Says



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं