चंडीगढ़ में पंजाब कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुवाई में हुई। इस मीटिंग में मंत्रियों ने मुख्य सचिव करण अवतार सिंह की ओर से दुर्व्यहार करने के आरोप लगाए गए और सर्वसम्मति से उनका बायॅकाट करने को एक प्रस्ताव पास किया गया। इस प्रस्ताव में मंत्रियों ने साफ कर दिया है कि कोई ऐसी बैठक जिसकी अगुवाई मुख्य सचिव करण अवतार सिंह करेंगे, वे उस मीटिंग में शामिल नहीं होंगे। इस दौरान वित्त मंत्री मनप्रीत बादल ने भी कहा कि वे करण अवतार सिंह की ओर से बुलाई जाने वाली मीटिंग में नहीं आएंगे और इसके बाद इस प्रस्ताव को पास कर दिया गया। उन्होंने इसका फैसला अब मुख्यमंत्री पर छोड़ दिया है और इसके साथ ही मंत्रिमंडल की ओर से मुख्यमंत्री को ही एक्साइज की नई पालिसी पर फैसला लेने का भी अधिकार दिया।
Cabinet Meeting In Chandigarh